रविवार, 10 मई 2020

जिसने घास की रोटियां खाकर भी की देश की सेवा, ऐसे शूरवीर से प्रेरणा ले युवा वर्गखाकर भी की देश की सेवा, ऐसे शूरवीर से प्रेरणा ले युवा वर्ग

जिसने घास की रोटियां खाकर भी की देश की सेवा, ऐसे शूरवीर से प्रेरणा ले युवा वर्गखाकर भी की देश की सेवा, ऐसे शूरवीर से प्रेरणा ले युवा वर्ग
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व सर्व समाज की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती महाराणा प्रताप चौक पर मनाई गई। समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर विधायक घनश्यामदास सर्राफ ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे, जिन्होंने मुगलों के दांत खट्टे कर दिए। महाराणा ने कभी स्वाभिमान को नहीं छोड़ा।
उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। विधायक ने बताया कि महाराणा प्रताप ने मुगलों से कई लड़ाइयां लड़ी लेकिन सबसे ऐतिहासिक लड़ाई थी हल्दीघाटी का युद्ध। नप चेयरमैन रणसिंह यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे पराक्रमी योद्धा से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी ताकत, सैन्य बल व पराक्रम कई चीजें सिखाता है। कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती पर सर्वसमाज के लोग उन्हें नमन करते हैं। महाराणा प्रताप ने जंगल में रहकर घास की रोटियां खाकर देश की रक्षा की थी। अब कोविड-19 की इस विश्वव्यापी आपदा में लोगों से निवेदन हैं कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए घर में रहकर घर की रोटियां खाकर देश की रक्षा करें। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आहवान किया।
कार्यक्रम में वीर महाराणा प्रताप युवा राजपूत सेना ने भी महाराणा प्रताप को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में नप के उपप्रधान मामनचंद, अग्रवाल सभा के एडहॉक प्रधान नरेंद्र सर्राफ, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर नेहरा, आदर्श ब्राह्मण सभा के प्रधान आरके शर्मा, पंजाबी समाज के प्रधान बिशंभर अरोड़ा, व्यापार मंडल के प्रधान जेपी कौशिक, पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप, रमेश तंवर देवसर, राणा दुष्यंत सिंह, राजकुमार तंवर, रणधीर सिंह, रमेश टांक व सुरेश सैनी आदि मौजूद थे।
जिसने घास की रोटियां खाकर भी की देश की सेवा, ऐसे शूरवीर से प्रेरणा ले युवा वर्गखाकर भी की देश की सेवा, ऐसे शूरवीर से प्रेरणा ले युवा वर्ग
महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट पदमसिंह चौहान व अन्य।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends