रविवार, 10 मई 2020

11 जमातियों को प्रशासन ने वापस गाजियाबाद भेजा


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी एरिया से आए सभी 11 जमातियों को प्रशासन ने शनिवार को वापस उनके गांव भेज दिया। ये सभी जमाती 31 मार्च से शहर के रामभवन के क्वारेंटाइन होम में ठहराए हुए थे। यहां से रवाना करने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने सभी के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दिए।
एक जमाती ने बताया कि वे जमात से टोहाना में 27 फरवरी को आए थे। यहां आकर वे सभी सपड़ा मोहल्ला स्थित मस्जिद में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि ये लोग जमात से जुड़े हुए हैं तथा मुस्लिम समुदाय के धर्म प्रचार में लगे हुए हैं। उसके बाद पुलिस उन सभी को रामभवन के क्वारेंटाइन होम में शिफ्ट कर दिया था।
सभी लोगों का प्रतिदिन किया गया चेकअप
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस सागू ने बताया कि इन सभी क्वारेंटाइन किए गए जमातियों की नियमित जांच की गई। शुरू में इनके सैंपल लेकर जांच भी करवाई गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इन सभी 11 जमातियों की हेल्थ स्क्रीनिंग व अन्य जांच की गई। जिसमें सभी स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्णत: स्वस्थ हैं।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends