गुरुवार, 7 मई 2020

छोटे भाई के परिवार ने बड़े भाई के परिवार को पीटा, 3 घायल

छोटे भाई के परिवार ने बड़े भाई के परिवार को पीटा, 3 घायल
छोटे भाई के परिवार ने बड़े भाई के परिवार को पीट दिया। मारपीट में बड़े भाई समेत उनके 2 बेटे घायल हो गए। तीनों घायलों को कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां मारपीट में बड़े भाई का दांत टूट गया जबकि दोनों भाइयों को हथियारों से चोटें भी लगी। मामले की शिकायत महेशनगर थाना पुलिस से की गई जिसके बाद छोटे भाई समेत उनकी पत्नी व 3 बेटे के खिलाफ मारपीट, लॉकडाउन तोड़ घर से बाहर निकलने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
महेशनगर निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि गत दिवस उनके घर पर उनके चाचा देवेंद्र के साथ उनकी पत्नी सीमा, बेटे राहुल, अमित व अभिषेक ने लाठियों व तलवारें लेकर हमला बोल दिया। आरोप है कि चाचा व उसके बेटों ने अश्वनी समेत उनके पिता धर्मपाल शर्मा व बड़े भाई विक्रम शर्मा से मारपीट की। इस दौरान धर्मपाल शर्मा का दांत तक टूट गया जबकि विक्रम को टांगों व पीठ पर हथियारों से मारा गया। दोनों को गहरे घाव लगे। इतना ही नहीं हमलावरों ने मारपीट के बाद बड़े भाई व उनके परिवार सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच कर अब देवेंद्र व उसके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छोटे भाई के परिवार ने बड़े भाई के परिवार को पीटा, 3 घायल
घायल विक्रम शर्मा।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends