गुरुवार, 7 मई 2020

टीबी अस्पताल की मशीन से कोरोना टेस्ट की अनुमति मांगी

टीबी अस्पताल की मशीन से कोरोना टेस्ट की अनुमति मांगी
काेराेना के केसों व बढ़ती सैंपलिंग काे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग अम्बाला में ही टेस्टिंग शुरू करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए इंडियन काउंसिल अाॅफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर), नई दिल्ली से परमिशन ली जा रही है। अभी टेस्ट सैंपल को जांच के लिए पीजीआई चंडीगढ़, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल, बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां (सोनीपत) व गुरुग्राम की प्राइवेट लैब में भेजा रहा है। जिससे रिपोर्ट के लिए 24 से 48 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि लोकल स्तर पर सैंपलिंग शुरू होने से प्रति घंटे चार सैंपल की रिपोर्ट मिल जाया करेगी। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि टीबी अस्पताल में सैंपल की जांच शुरू करने पर काम किया जा रहा है और अभी करीब एक सप्ताह लग सकता है।
टीबी अस्पताल में पहले ही लगाई सीबीनेट मशीन पर ही यह टेस्टिंग करने की प्लानिंग है। इस मशीन पर एक घंटे में 4 सैंपल रिपोर्ट आएगी यानि की अराउंड द क्लॉक 96 सैंपल की जांच रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर मिल पाएगी। अभी इस मशीन का उपयोग टीबी की जांच के लिए किया जाता है। वहीं, टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश वर्मा ने बताया कि सीबीनेट से कोरोना टेस्टिंग करने की योजना अभी प्रारंभिक स्तर पर है। हालांकि, आईसीएमआर से इसके लिए परमिशन लंेगे।
टीबी अस्पताल की मशीन से कोरोना टेस्ट की अनुमति मांगी
सिटी के टीबी अस्पताल में पड़ी सीबीनेट मशीन जिससे कोरोना टेस्ट किए जाने की स्वास्थ्य विभाग ने परमिशन मांगी है।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends