गुरुवार, 7 मई 2020

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले 28 दुकानदारों के काटे चालान; 6 दुकानें बंद कराईं, बाजारों में फोर व्हीलर्स की नो एंट्री

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले 28 दुकानदारों के काटे चालान; 6 दुकानें बंद कराईं, बाजारों में फोर व्हीलर्स की नो एंट्री
लॉकडाउन 3 में मिली छूट के बाद खुले बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की पालना करवाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने ओर सख्ती दिखाई दिए। 28 दुकानदारों के काटे चालान, छह दुकानों को बंद करवाया। इसके अलावा जो लोग बिना मास्क के बाजारों में दिखाई दिए उनको चेतावनी दी। बाजारों में वाहनों के कारण जाम की स्थिति न बने इसके लिए बाजर के सभी एंट्री प्वाइंट पर बैरिकेड लगाए और ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने किसी भी फोर व्हीलर को बाजार में नहीं घुसने दिया।
लॉकडाउन 3 के तीसरे दिन बुधवार को बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ रही। बाजार सुबह आठ बजे खुले लेकिन दस बजे तक स्थिति सामान्य दिखाई दे रही थी। लगभग 11 बजे बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। तहसीलदार मोहनलाल, नगरपरिषद ईओ दीपक गोयल, नप सफाई निरीक्षक विकास कुमार, शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ घंटाघर चौक पर पहुंचे और बाजार में निरीक्षण कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने एक-एक दुकान के अंदर जाकर देखा की दुकान में कितने ग्राहक सामान खरीद रहे हैं।
पालना करते भी दिखाई दिए दुकानदार
  • बाजारों में दुकानदार व ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर व मास्क न लगाकर नियमों की अवहेलना करते दिखाई दिए वहीं कुछ दुकानदार सभी नियमों की पालना करते भी दिखाई दे रहे थे। जिन्होंने अपनी दुकानों के काउंटर पर बाकायदा लिखा हुआ था कि कृप्या दुकान में आने से पहले मास्क लगाएं, हाथों को सैनिटाइज करें अौर दूरी बनाए रखंे। साथ ही दुकानों में प्रवेश से पहले ग्राहकों को हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाए जा रहे थे।
  • कुछ दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के बाहर रस्सी और बल्ली आिद बांध रखी थी।
  • कुछ दुकानदार दुकान में आने वाले किसी ग्राहक ने अगर मास्क नहीं लगा रखा है तो उसे मास्क भी उपलब्ध करवाया जा रहा था।
इस तरह दिखाई प्रशासन ने सख्ती
1. घंटाघर चौक व हांसी गेट चौक पर बैरिकेड लगाकर बाजार की तरफ जाने वाले फोर व्हीलर वाहनों को रोक दिया गया। मौके पर तैनात 20 कर्मचारियों ने दोनों स्थानों से किसी भी फोर व्हीलर को बाजार में एंट्री नहीं दी। सराय चौपटा पर पुलिस व स्काउट के छात्र तैनात रहे ओर नया बाजार की तरफ से आने वाले किसी भी फोर व्हीलर को बाजार में नहीं घुसने दिया। साढ़े 11 बजे खुद एसएचओ रविंद्र कुमार ने सराय चौपटा से बाजार में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले फोर व्हीलर वाहनों को वापस कर दिया। इसके अलावा गोशाला मार्केट में भी बैरिकेड लगाकर फोर व्हीलर वाहनों को एंट्री नहीं दी। इसके अलावा दादरी गेट, बावड़ी गेट क्षेत्र में भी एंट्री बाेर्ड ओर बैरिकेड लगाए गए तथा पुलिस कर्मचारियों ने टू व्हीलर को छोड़कर अन्य वाहनों को बाजार में एंट्री नहीं दी।
2. पुलिस, प्रशासन व नगरपरिषद अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता का निरीक्षण किया। टीम को सराय चौपटा पर एक दुकान में पांच से अधिक ग्राहक दिखाई दिए और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी नहीं कर रहे थे। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था भी नहीं थी। अधिकारियों ने मास्क और सोशल डिस्टेंस के बारे में पूछा तो दुकानदार ने कहा कुछ नियमों के बारे में पता नहीं। इस पर अधिकारयों ने दुकान को बंद करवा दी। बिचला बाजार में भी एक साड़ी की दुकान में 5 से अधिक ग्राहक दिखाई दिए। सैनिटाइजर भी नहीं मिला तो दुकान बंद करवा दी गई। टीम ने कपड़े की दुकानों में नियमों की अवहेलना होती देखी। ऐसे में टीम ने नियम तोड़ने वालों के चालान काटे और छह दुकानें बंद करवाईं।
3. बाजार में जो भी व्यक्ति बिना मास्क के दिखाई दिया उसे रोक कर पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि शर्म करों और मौके पर ही मुंह पर उसका जेब से रूमाल निकलवाकर लगवाया। जिसके पास रूमाल नहीं था उसको मास्क दिया गया। साथ ही चेतावनी देकर जागरूक किया और घर से बाहर निकलने से पहले मुंह पर मास्क लगाने को कहा।
ऑटो रिक्शा भी चली बाजार में
लॉकडाउन के 43 वे दिन बुधवार को सवारी ऑटो रिक्शा भी चलती दिखाई दी। शहर में लगभग 5 हजार से ज्यादा ऑटो हैं, लेकिन बुधवार को 200 ही ऑटो सड़कों पर चलती दिखी। पुलिस की सख्ती के चलते दुकानदारों ने बुधवार को डेढ़ बजे ही सामान समेटना शुरू कर दिया था। क्योंकि मंगलवार को एसडीएम व डीएसपी ने बाजारों का निरीक्षण किया था जो जिन दुकानदारों ने दोपहर दो बजकर दो मिनट पर भी दुकानें बंद नहीं की थी, उनका चालान काट दिया था। इसके चलते बुधवार को दो बजे पूरा बाजार बंद हो गया।
ये कहना है अधिकारियों का
तहसीलदार मोहनलाल, एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जो दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दुकानदारों के चालान काटे है और दुकानें भी बंद करवाई है। उन्होंने दुकानदारों से हर हाल में अपनी दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करवाना होगा। सैनिटाइजर व मास्क की भी उपयुक्त व्यवस्था रखनी होगी।
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले 28 दुकानदारों के काटे चालान; 6 दुकानें बंद कराईं, बाजारों में फोर व्हीलर्स की नो एंट्री
भिवानी। बाजारों में एकदम से ये भीड़ अच्छी नहीं...... लॉकडाउन के 3.0 के तीसरे दिन बुधवार को सराय चौपटा में मौजूद नागरिक व वाहन चालक।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends