रविवार, 17 मई 2020

पंजाब सरकार ने 17 मई के बाद सूबे में कर्फ्यू को हटाकर लॉकडाउन अगले 14 दिन यानी 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है

पंजाब सरकार ने 17 मई के बाद सूबे में कर्फ्यू को हटाकर लॉकडाउन अगले 14 दिन यानी 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है
पंजाब सरकार ने 17 मई के बाद सूबे में कर्फ्यू को हटाकर लॉकडाउन अगले 14 दिन यानी 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। 18 मई से सूबे में कर्फ्यू को हटाकर लॉकडाउन लागू किया जाएगा। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों के सवालों के जवाब देते हुए यह जानकारी दी।सीएम ने कहा कि लॉकडाउन में दुकानदारों, कारोबारियों और लोगों को काफी राहत दी जाएगी ताकि उन्हें अपने काम धंधे चलाने में कोई परेशानी नहीं आए। उन्होंने बताया कि आगे अब केवल कंटेनमेंट जोन को ही सील किया जाएगा। नॉन कंटेनमेंट जोन में दुकानें और कोरोबार को खोलने की इजाजत दी जाएगी।
सीएम ने बताया कि सूबे में पिछले 4 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। अभी सूबे में बड़ी संख्या में 20 हजार एनआईआर और दूसरे राज्यों से 60 हजार पंजाबियों को आना है। प्रवासी लोगों के अपने घरों को जाने के लिए सरकार की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ कहा गया है कि सूबे में किसी को भूखे पेट सोने नहीं दिया जाएगा। हालांकि सीएम ने स्पष्ट किया कि केंद्र के लाॅकडाउन चार के दिशा निर्देश आने के बाद ही राज्य में आगे छूट देने के मामलों पर सोमवार को घोषणा की जाएगी।
राज्य में काेरोना से 2 की मौत, 12 नए केस, अब तक 2033 पॉजिटिव, 1460 ठीक हुए
सूबे में काेरोना से शनिवार को दो लोगों की मौत और 12 नए केस आए। लुधियाना के सीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती गुरदासपुर के प्यारा लाल (84) और बटाला के बलविंदर सिंह (82) ने दम तोड़ दिया। दोनों हार्ट की बीमारी से पीड़ित थे। मृतकों की संख्या 39 हो गई है। इनमें 2 बाहरी राज्यों से हैं। शनिवार को जालंधर में 3, फरीदकोट में 4, मोगा व लुधियाना में 2-2 और अमृतसर में 1 आया। आंकड़ा अब 2033 पर पहुंच गया है। राज्य से अभी तक 50613 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 46028 की रिपोर्ट निगेटिव और 2639 की पेंडिंग है। 1460 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं। 4 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 3 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक वेंटिलेटर पर है।
हरियाणा:दूसरे राज्यों से आने वालों को ई-पास के लिए लगानी होगी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट
अब दूसरे राज्यों से एसेंशिएल सर्विस के लोग हरियाणा में प्रवेश तो कर सकेंगे, लेकिन ई-पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट साथ लगानी होगी। यह शर्त दिल्ली सरकार के विभागों में काम करने वाले हरियाणा निवासी कर्मचारियों पर भी लागू होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में हरियाणा के हजारों लोग नाैकरी करते हैं। दिल्ली के कारण राज्य में संक्रमण बढ़ने के बाद सरकार ने सोनीपत, बहादुरगढ़, गुड़गांव व फरीदाबाद बॉर्डर सील कर प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचा था। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हाईकोर्ट ने कहा है कि सिर्फ कोरोना पॉजिटिव को ही क्वारेंटाइन किया जाए। हम हाईकोर्ट के ओदशों का सम्मान करते हैं। लेकिन कोरोना की जांच के बिना कैसे पता लगेगा कौन पॉजिटिव है और कौन नहीं।
सीएमओ की पत्नी समेत 39 लोग पॉजिटिव मिले
हरियाणा में 24 घंटे में 39 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पीजीआई रोहतक के सीएमओ की पत्नी, एंबुलेंस चालक और दो सफाई कर्मी शामिल हैं। बड़ी बात यह भी है कि दिल्ली से सटे गुड़गांव, फरीदाबाद व सोनीपत जिलों में लगातार संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की गति भी सुधरी है। ठीक होने वाले भी 532 हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 900 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 13 मौत हो चुकी हैं।



After May 17, the Punjab government has decided to remove curfew in the state and extend the lockdown till the next 14 days, or 31 May.



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends