रविवार, 17 मई 2020

मंजीत पहलवान के हत्यारों से बरामद हुए भारी मात्रा में हथियार, पांच पिस्टल, दो देशी कट्टे व दो रिवाल्वर बरामद

मंजीत पहलवान के हत्यारों से बरामद हुए भारी मात्रा में हथियार, पांच पिस्टल, दो देशी कट्टे व दो रिवाल्वर बरामद
नौरंगपुर मिनी खेल स्टेडियम में 11 मई की सुबह गोलियों से भूनकर हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। उनकी निशानदेही पर पांच पिस्टल, दो देशी कट्टे व दो रिवाल्वर बरामद हुई हैं। मुख्य आरोपी धीरज उर्फ धीरू ने बताया कि करीब छह महीने पहले अशोक राठी की हत्या के बाद उसके हथियारों को वह लेकर आ गया था। इसके अलावा आरोपियों से पुलिस ने एक ब्रेजा कार, एक स्कोर्पियो व एक स्कूटी सहित 97 कारतूस, 9 खोल भी बरामद किए हैं।
मंजीत की हत्या के पीछे के कारण चारों आरोपियों ने सोसायटी में केयर टेकर का काम लेने की रंजिश में बताई है। आरोपी धीरज उर्फ धीरू सोसायटी में केयर टेकर व अखबार का काम छोड़ने की बात कही थी, लेकिन नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में मृतक मंजीत के मामा जयपाल निवासी गांव शिकोहपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। गत 11 मई को उन्हें सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि उनके भांजे मंजीत निवासी वजीरपुर, दिल्ली हाल निवासी शिकोहपुर अज्ञात 3/4 युवकों ने गोली मार दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में धीरज कुमार उर्फ धीरू निवासी गांव नखड़ौला समेत कई आरोपियों को हिसार से गिरफ्तार किया था।

गुड़गांव, हत्यारों से हथियारों का बरामद जखीरा दिखाते पुलिस अधिकारी।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends