गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

चंडीगढ़ में बापूधाम कॉलोनी के 8 समेत 14 नए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ़ में 4 दिन में आए 43 केस, कुल 73 संक्रमित

चंडीगढ़ में बापूधाम कॉलोनी के 8 समेत 14 नए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ़ में 4 दिन में आए 43 केस, कुल 73 संक्रमित
बुधवार को चंडीगढ़ में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 73 हो गई हैं। इनमें 43 केस तो पिछले चार दिनों में आए हैं। बुधवार काे आए 14 केसों में 8 केस तो सिर्फ बापूधाम कॉलोनी के ही हैं। इनमें ज्यादातर लोग जीएमसीएच-32 में कार्यरत नरेंद्र की चेन से जुड़े हुए हैं। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि अगर इसी तरह संक्रमण बढ़ता गया तो यह आंकड़ा 200 तक भी जा सकता है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए लगता है कि चंडीगढ़ में भी 3 मई के बाद कोई रियायत नहीं मिलेगी।

पंजाब में 37 केस आने से राज्य में हड़कंप

वहीं पंजाब में 37 केस आने से राज्य में हड़कंप मच गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें 28 लोग तो सिर्फ वे हैं जो हजूर साहिब से लौटे हैं। मोहाली में पॉजिटिव आए 9 लोगों में 5 श्रद्धालु, तीन जवाहरपुर व एक मुल्लांपुर का है। इसके अलावा लुधियाना में जो 11 केस आए हैं उनमें 7 श्रद्धालु हैं व 4 कोट से लौटे स्टूडेंट। होशियारपुर, फरीदकोट, गुरदासपुर में 3-3, पटियाला, बठिंडा और कपूरथला में 2-2 व संगरूर में 1 श्रद्धालु पॉजिटिव आया है। जालंधर में एक महिला पूनम देवी की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में कोरोना से यह 20वीं मौत है।

अमृतसर में हजूर साहिब से लौटे 221 श्रद्धालुओं के सैंपल लिए
सेहत विभाग की तरफ से क्वारेंटाइन किए गए हजूर साहिब से आए 221 श्रद्धालुओं के टेस्ट सैंपल लिए गए हैं। इन टेस्ट सैंपलों में 18 लोगों की प्राथमिक रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कन्फर्मेशन रिपोर्ट वीरवार को आएगी। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव रही तो सेहत विभाग के लिए बड़ी सिरदर्दी होगी। वहीं, शेष रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को 179 यात्रियों को तो अमृतसर केंद्रों में क्वारंटाईन के लिए लाया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हजूर साहिब के श्रद्धालुओं ने हमारी मेहनत पर पानी फेरा
पिछले डेढ़ महीने से पंजाब के लोग बड़ी मुश्किल से जिंदगी गुजार रहे थे, लेकिन एकदम से श्री हजूर साहिब से पहुंचे श्रद्धालुओं के पॉजिटिव आने से सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। पंजाब के कई शहर जो ग्रीन जोन में थे, वह श्रद्धालुओं के कारण ऑरेंज जोन में पहुंच गए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने यह विचार बुधवार को एक विशेष बातचीत के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पहले एनआरआई, फिर तब्लीगी और अब नांदेड़ साहिब से बिना सरकारी इजाजत लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने संक्रमितों की संख्या बढ़ा दी है। उन्हें खुद अस्पताल में पहुंच कर अपना मेडिकल करवाना चाहिए।

पंजाब में 14 दिन और बढ़ा कर्फ्यू कई इलाकों में रहेगी 4 घंटे ढील
पंजाब सरकार ने बुधवार को 3 मई के बाद 14 दिनों के लिए कर्फ्यू बढ़ाने का एलान किया है। अब 17 मई तक कर्फ्यू रहेगा। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू में 4 घंटे सुबह 7 से 11 बजे तक ढील देने को कहा है लेकिन अंतिम फैसला जिले के डीसी लेंगे कि कब और किन-किन इलाकों में ढील दी जाए। यह छूट केवल नॉन रेड जोन व नॉन कंटेनमेंट जोन में ही लागू होगी । रेड जोन व कंटेनमेंट जोन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक सख्ती लागू रहेगी।

वहीं देरशाम, ज्यादातर जिलों में डीसी ढील देने इनकार कर दिया है। कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई माहिरों की टीम ने मंगलवार को सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। सीएम ने कहा कि दो सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी। अगर महामारी कंट्रोल में रहती है तो ढील पर विचार होगा। कैप्टन ने कहा कि माहिरों से ऐसे संकेत मिले हैं कि कोरोना वायरस का संकट जुलाई, अगस्त तक या फिर सितंबर तक जारी रह सकता है।

15,000 जवान तैनात होंगे, बिना पास बाहर निकले तो केस

पुलिस प्रशासन से मिलकर सख्ती बरतेगी। कर्फ्यू तोड़ने पर सीधे केस होगा। शहरों व गांवों की गलियों में 15000 जवान तैनात होंगे। कर्फ्यू पास विशेष परिस्थितियों के लिए ही जारी किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।-दिनकर गुप्ता, डीजीपी, पंजाब

वो सबकुछ, जो आपको जानना जरूरी है
कहां-कहां मिलेगी ढील?
-ये जिलों के डीसी पर निर्भर करेगा। अमृतसर, जालंधर, मोगा, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, फिरोजपुर समेत अधिकतर जिलों के डीसी ने छूट देने से इनकार किया है। रेड जोन में कोई ढील नहीं ।

कौन सी दुकानें खुलेंगी?
-सभी रजिस्टर्ड दुकानों को 50% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी है। बिजली, स्टेशनरी, किताबों, ए.सी. व कूलर की दुकानों को खोल सकेंगे।

क्या रोटेशन पर खुलेंगी?
-हां, कुछ दुकानों को अपने क्षेत्रों में रोटेशन के साथ खोलने की इजाजत होगी। सभी जिलों के डीसी को हिदायतें दी गई हैं कि वह रोटेशनल समय सारिणी बना लें।

किनको इजाजत नहीं?
-सैलून की दुकानें, मॉल्स, होटल, रेस्तरां और शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ जरूरी वस्तुएं मुहैया करवाने की इजाजत होगी।

उद्योगों को क्या निर्देश हैं?
-सरकार ने सशर्त उद्योगों को चलाने के लिए अपील की। ऐसे उद्योग जोकि अपनी लेबर के रहने का बंदोबस्त कर सकते हों या फिर कामगार के साथ लगते इलाकों से आते हैं, वो यूनिट चला सकते हैं।

ढील घूम-फिर सकेंगे?
-कतई नहीं, ढील का मतलब यह ना समझें कि वह घरों से बाहर घूमने फिरने या दोस्तों के साथ गपशप करने जा सकते हैं। लोगों को खरीदारी के लिए बाहर जाने की इजाज़त दी है। ऐसे ही घूमते मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी।

हरियाणा में 13 नए केस; नौ बहादुरगढ़ और दो झज्जर सब्जी मंडी से जुड़े
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 13 नए केस आए हैं। झज्जर में 12 व नूंह में 1 मरीज मिला। झज्जर में पॉजिटिव मिले 9 लोग बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से संबंधित हैं। वहीं, एक झज्जर मंडी का आढ़ती और एक मजदूर है। दोनों दिल्ली की आजादपुर मंडी से सब्जी लाते थे। एक बहादुरगढ़ के वार्ड-18 की नर्स हैं। अब झज्जर जिले में 18 केस हाे गए हैं। वहीं, प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 315 हो गई है।
वहीं, बुधवार को फरीदाबाद में एक मरीज ठीक हुआ है। अब तक कुल 225 (71.6%) मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्य के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 90 रह गई है। वहीं, एक ही दिन में 1493 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस पर लिए गए 35,233 लोगों में 19,944 का समय पूरा हो चुका है।

इधर, कोरोना का दिल्ली लिंक तोड़ने के लिए सख्ती
दिल्ली की वजह से हरियाणा में बढ़ रहे संक्रमण पर अब सीएम मनोहर लाल ने कहा, ‘पिछले 6 दिनों में दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत, गुड़गांव, झज्जर व फरीदाबाद में 28 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये मरीज दिल्ली के कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य या उनसे संपर्क में रहने वाले लोग हैं। हरियाणा में यह बड़ी संख्या जुड़ गई है। इसलिए बॉर्डर पर सख्ती करने का निर्णय लिया है। अब दिल्ली दूध-सब्जी व इमरजेंसी सेवा वाले वाहनों में ड्राइवर के अलावा एक व्यक्ति होगा। वे वापस लौटने के बाद होम क्वारेंटाइन रहेंगे। किसी के संपर्क में नहीं आएंगे।’

चंडीगढ़ में बापूधाम कॉलोनी के 8 समेत 14 नए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ़ में 4 दिन में आए 43 केस, कुल 73 संक्रमित
14 new corona positive, including 8 from Bapudham Colony in Chandigarh, 43 cases in 4 days in Chandigarh, total 73 infected




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends