बुधवार, 17 मार्च 2021

ग्वालियर में तमंचे पर डिस्को का VIDEO वायरल:बेखौफ युवक हाथ में कट्‌टा लेकर खुलेआम गोलियां चलाते हुए सड़क पर नाचता रहा, पास में ही लड़कियां और बच्चे भी डांस कर रहे हैं


  • किसी बाबुल शर्मा उर्फ दादा के नाम से बनी ID से वीडियो हुआ वायरल,पड़ाव थानाक्षेत्र स्थित तानसेन नगर का है वीडियो

शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डीजे पर कुछ युवक डांस करते दिख रहे हैं। इनमें एक युवक खुलेआम कट्‌टा हवा में लहरा रहा है। सभी युवक बेखौफ नजर आ रहे हैं। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है, लेकिन यह कहां का वीडियो है और ये लोग कौन हैं, ये किसी को नहीं पता है।

पुलिस की आईटी सेल और साइबर सेल वीडियो को लेकर शाम को अचानक हरकत में आ गई। 15 सेकंड के वीडियो में 5 से 6 युवक डीजे के साउंड में झूमते नजर आ रहे हैं, पर उनमें सफेद कोट पहने युवक हाथ में कट्‌टा लेकर हवा में लहरा रहा है। यही नहीं, सामने किसी को दिखाकर गोली चलाने का इशारा भी कर रहा है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

किसी बर्थ डे पार्टी का लग रहा वीडियो

यह वीडियो शहर का है भी या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहा सीन किसी गली या मोहल्ले का लग रहा है। सड़क पर डीजे लगाया गया है। वीडियो किसी की बर्थ डे पार्टी का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी कह पाना मुश्किल है कि वीडियो कहां का है, पर उसमें जो लड़के दिख रहे हैं, उनके चेहरे सभी थानों में भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया रहा है।

Bihar

Bollywoodnews


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends