सोमवार, 29 मार्च 2021

MP में कोरोना का कहर:तीन महीने बाद दिसंबर जैसे हालात बने; 27 दिन में 24 हजार से ज्यादा नए केस आ चुके, तब 35 हजार थे, 11 शहरों में रात का कर्फ्यू लागू


  • एक महीने बाद मौत के ग्राफ में भी इजाफा हुआ

मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। जनवरी और फरवरी में राहत देने के बाद मार्च में अपने पीक पर पहुंच गया है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के हालत दिसंबर महीने जैसे बन गए हैं। दिसंबर 2020 में एक महीने में 35 हजार से ज्यादा कोरोना के केस आए थे, जो इस महीने 27 दिन में ही 24 हजार के पार पहुंच चुके हैं। अभी चार दिन शेष रह गए हैं। अगर बीते सात दिन की गति से ही केस आते हैं, तो यह संख्या 30 हजार के पार पहुंच सकती है। मौत का आंकड़ा भी पिछले महीने की तुलना में बढ़ गया है। फरवरी में कोरोना संक्रमित 53 लोगों की जान गई थी, जबकि इस महीने अब तक यह संख्या 82 तक पहुंच चुकी है।

12 में से 11 जिलों में रात का कर्फ्यू लगाना पड़ा

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार 11 जिलों के 12 शहरों में लॉकडाउन रहेगा। शहरों में लॉकडाउन शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी लॉकडाउन संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, छिंदवाड़ा और खरगोन में पहले से ही लॉकडाउन संबंधी आदेश प्रभावशील है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए पूर्व में जारी आदेश यथावत रहेंगे।

मध्यप्रदेश में महीने दर महीने केस

महीनाकोरोना केसकुल मौत
1 मार्च से 27 मार्च2430582
1 फरवरी से 28 फरवरी683953
1 जनवरी से 31 जनवरी12692257
1 दिसंबर से 31 दिसंबर35086340

टेस्ट की संख्या आधी फिर भी केस बढ़े

मध्यप्रदेश में कोरोना के अब तक 62 लाख 97 हजार 029 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 86 हजार 407 लोगों में कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जबकि 2 लाख 69 हजार 465 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि कोरोना के कारण 3 हजार 947 लोगों को अपनी जान भी गंवाना पड़ी है।

महीनाटेस्ट
1 मार्च से 27 मार्च तक498167
1 फरवरी से 28 फरवरी421940
1 जनवरी से 31 जनवरी706524
1 दिसंबर से 31 दिसंबर890507

Madan

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends