सोमवार, 1 मार्च 2021

MP में महिलाओं पर अपराध:हेल्प लाइन 181 पर 14 हजार 450 महिलाओं ने मदद मांगी; हर दिन 10 से ज्यादा की काउंसलिंग करनी पड़ रही

MP में महिलाओं पर अपराध:हेल्प लाइन 181 पर 14 हजार 450 महिलाओं ने मदद मांगी; हर दिन 10 से ज्यादा की काउंसलिंग करनी पड़ रही

  • एक मार्च 2020 से 28 फरवरी 2021 तक पहुंची करीब साढ़े 4 हजार शिकायतें,

  • अब तक साढ़े 12 हजार मामलों में कार्रवाई कर पुलिस ने किया निराकरण

मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में गत वर्ष 54 हजार से ज्यादा अपराध सिर्फ महिलाओं पर हुए, जबकि इस दौरान 14 हजार से ज्यादा महिलाओं ने महिला हेल्प लाइन नंबर 181 पर भी मदद मांगी। अब तक 12 हजार से ज्यादा मामलों में कार्रवाई कर निराकरण किया गया। इनमें से 10 से अधिक महिलाओं की हर दिन काउंसलिंग करने की जरूरत पढ़ रही है। काउंसलिंग के दौरान महिलाओं को अपराध, मदद और अन्य तरह की जानकारियां उपलब्ध कराई गई। उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया है।

चौबीस घंटे कॉल सेंटर चालू रहता है

प्रदेश में भारत शासन के सहयोग से महिला हिंसा और घरेलू हिंसा के लिए महिलाओं को सहायता पहुंचाने के एक मार्च 2020 को '181' महिला हेल्पलाइन शुरू की गई थी। महिलाओं की सहायता, सूचना एवं सहयोग के लिए टोल फ्री नंबर 24×7 संचालित है।

हर दिन 60 से अधिक शिकायतें पहुंच रही

महिला हेल्पलाइन के माध्यम से एक मार्च 2020 से 21 फरवरी 2021 तक कुल 14 हजार 450 शिकायतें आईं। इनमें से 12 हजार 513 शिकायतों को हल किया गया। महिला हेल्पलाइन '181' में हर दिन लगभग 60 शिकायतें आ रही हैं। इनमें से हर दिन 10 से अधिक महिलाओं की काउंसलिंग की जाती है।

यह सेवाएं दी जा रहीं

हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस, अस्पताल, एंबुलेंस, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, संरक्षण अधिकारी आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। महिला हेल्पलाइन को प्रदेश के समस्त 51 वन स्टॉप सेंटर से एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाती है। हेल्पलाइन में अनुभवी परामर्शदाता उपलब्ध रहते हैं, जो महिलाओं को भावनात्मक सहयोग के साथ आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाता है।

वर्ष 2020 में महिलाओं पर अपराध

महीनाहत्याछेड़छाड़अपहरणरेपकुल अपराध
दिसंबर476896113393767
नवंबर4210346593764840
अक्टूबर5211776384865768
सितंबर529996014185040
अगस्त538465073824352
जुलाई7711025664395229
जून5411346244345037
मई6010873813574371
अप्रैल386572072062570
मार्च368526453584292
फरवरी448357733854704
जनवरी438696753724557



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends