सोमवार, 1 मार्च 2021

मवेशियों के कारण स्टैंड पर फैली रहती है गंदगी:बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए परेशानी बना मवेशियों का झुंड

मवेशियों के कारण स्टैंड पर फैली रहती है गंदगी:बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए परेशानी बना मवेशियों का झुंड

शहर में नगर पालिका आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए कोई काम नहीं कर रही है। 8 सदस्य टीम भी पूरी तरह से निष्क्रिय है। नतीजा यह है कि शहर में मुख्य मार्गो सहित भीड़ वाले क्षेत्रों में मवेशी लड़ते झगड़ते हैं। जिससे आम लोगों को जान माल का खतरा बना रहता है ।

शहर के बस स्टैंड में मवेशियों का झुंड अक्सर बैठे रहते है। जिससे यहां पर आने जाने वाले यात्रियों को इनके द्वारा की जा रही लड़ाई झगड़े के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई बार मवेशियों के झगड़े में लोग घायल भी हो जाते है, लेकिन नपा ना तो मवेशियों को पकड़ने का अभियान चला रही है ना ही शहर से इन्हें खदेड़ कर बहार करने की कोई कार्रवाई की जा रही है।

शहर के बस स्टैंड पर नहीं लगे काउकैचर
शहर के बस स्टैंड पर जिले सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाली बसों का स्टाप है। यहां पर होशंगाबाद, भोपाल, पिपरिया, पचमढ़ी, सिवनीमालवा, बकतरा, नसरुल्लागंज, हरदा क्षेत्र की सवारी बस से यात्रा करती है, लेकिन बस स्टैंड पर उन्हें मवेशियों के झुंड से सामना करना पड़ता है। यह मवेशी झगड़ते हैं।

जिससे यात्रियों को नुकसान होता है। बस स्टैंड पर हाल ही में कई रिनोवेशन किए गए हैं, लेकिन अभी तक बस स्टैंड के दोनों गेट पर काऊ कैचर नहीं लगाया गया है। जिससे बस स्टैंड परिसर में मवेशी झुंड बनाकर घुस आते हैं और यात्रियों को असुविधा होती है।

ये हैं इनके जिम्मेदार

नपा और आरटीओ क्यों: कलेक्टर धनंजय सिंह के निरीक्षण के बाद नपा और आरटीओ काे बस स्टैंड परिसर काे रीनाेवेशन करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बैठक व्यवस्था, सफाई, दीनदयाल रसाेई की व्यवस्था की गई है। स्टैंड पर मवेशियों का डेरा रहता है।

^बस स्टैंड के दाेनाें गेट पर काउ कैचर नहीं है। इसके कारण मवेशी अंदर प्रवेश करते हैं। हमारी प्लानिंग में है, लेकिन फंड की कमी के कारण काम रुक गया है हम आउट साेर्स से मदद ले रहे हैं। मार्च महीने में कार्य पूरा किया जाएगा।
मनाेज तेहनगुरिया, आरटीओ

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Haryana

Healthnews

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से - New!

खतरा अभी टला नहीं:7 दिन पहले रोज 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे, अब संख्या 49 पर पहुंची

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका - New!

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends