गुरुवार, 11 मार्च 2021

दंपति में झगड़ा, पत्नी ने खुद को जलाया:पति से हुआ झगड़ा, नाराज पत्नी ने खुद पर कैरोसिन डालकर लगाई आग, DIAL 100 ने पहुंचाया हॉस्पिटल, हालत गंभीर


  • महाराज के सूरो बेहटा गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे की घटना,

  • गंभीर हालत में महिला JAH की बर्न यूनिट के ICU में भर्ती

महाशिवरात्रि पर सुबह मंदिर जा रही महिला का पति से झगड़ा हो गया। झगड़े से नाराज पत्नी ने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। शरीर में आग लगते ही महिला चीखते हुए बाहर की तरफ भागी। परिजन ने किसी तरह आग को बुझाया। घटना गुरुवार सुबह 10 बजे सूरो बेहरा गांव की है। आग की सूचना मिलते ही पास ही प्वाइंट से DIAL 100 (FRV-16) मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल JAH पहुंचाया। यहां महिला की हालत नाजुक है और उसे ICU में भर्ती किया गया है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के सूरो बेहटा निवासी गोपाल सिंह कुशवाह का विवाद गुरुवार की सुबह पत्नी आरती से हो गया। जिस समय विवाद हुआ आरती महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर जा रही थी। उसे मंदिर जाने से रोकने पर झगड़ा होने के बाद वह गुस्से में किचन में गई और कैरोसिन की कट्‌टी अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। जब उसका शरीर आग में जलने लगा तो वह चीखते हुए बाहर की तरफ भागी। उसकी चीख सुनकर पति व अन्य परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया। साथ ही एम्बुलेंस और DIAL 100 को सूचना दी। एम्बुलेंस को आने में देर थी पर DIAL 100 में पदस्थ आरक्षक अनिल सिंह नरवरिया, आरक्षक मोहन हिण्डोलिया व चालक प्रताप मौके पर पहुंचे और महिला की हालत गंभीर देखते उसे DIAL 100 से ही उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बर्न यूनिट के ICU में भर्ती कर लिया है। फिलहाल झगड़ा किस बात पर हुआ यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

समय रहते उपचार के लिए पहुंचाया है

महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद खुद को आग लगा ली है। DIAL 100 ने समय पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया है। जांच की जा रही है।

रवि भदौरियाCSP महाराजपुरा

Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं


Chhattisgarh news

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends