- घटना के वक्त घर पर अकेली थी किशाेरी, ड्यूटी पर गई थी मां
उज्जैन में 13 साल की किशोरी से रेप का केस सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद हिरासत में ले लिया गया। पुलिस फरार हुए मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक गणेशपुरा निवासी मनीष बिजली मैकनिक है। बुधवार की शाम वह सेठीनगर में एक घर में बिजली ठीक करने गया था। उसके साथ निजातपुरा का मनोज यादव भी था। घर में 13 साल की लड़की अकेली थी। उसकी मां पेट्रोल पंप पर नौकरी पर गई थीं। किशोरी को अकेले पाकर मनीष और मनोज ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों भाग गए। रात को जब मां घर लौटी तो बेटी ने आपबीती सुनाई। उसके बाद मां-बेटी महिला थाने पहुंची। दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया गया है। मनीष अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
Bollywoodnews
उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

0 coment rios:
Hi friends