रविवार, 7 मार्च 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कल:'महिला सलाहकार मंडल' की घोषणा कर सकते हैं CM, सरकारी अस्पतालों में 'दीदी की रसोई' शुरू करने का हो सकता है ऐलान


  • पुलिस की वर्दी और नर्स की यूनीफाॅर्म सप्लाई का काम महिला स्व सहायता समूहों को देने की तैयारी,

  • 8 मार्च को भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में होगा बड़ा कार्यक्रम, 6 हजार महिलाएं होंगी शामिल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं को कई सौगातें दे सकते हैं। 8 मार्च को सरकार भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा आयोजन करने जा रही है, जिसमें स्व स्हायता समूहों से जुड़ी करीब 6 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए राज्य स्तरीय महिला सलाहकार मंडल बनाने की घोषणा कर सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में 3 लाख 22 हजार से अधिक महिला स्व सहायता समूहों से 36 लाख 53 हजार से अधिक परिवारों को जोड़ा है। महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री इन महिलाओं के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्य रूप से सरकारी अस्पतालों में 'दीदी की रसोई' नाम से कैंटीन खोलने और इनका संचालन स्व सहायता समूह को सौंपने की तैयारी की गई है। साथ ही, जिला स्तर पर सरकारी दफ्तरों की कैंटीन भी इन समूहों को सौंपा जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यूनीफाॅर्म बनाने की जिम्मेदारी सरकार स्व सहायता समूहों को दे चुकी है, लेकिन अब पुलिस की वर्दी और सरकारी अस्पतालों की नर्सों की यूनीफाॅर्म सप्लाई की जिम्मेदारी भी इन्हें दी जा सकती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों की निर्माण सामग्री की सप्लाई में स्व सहायता समूहों को प्राथमिकता देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं पर रहेगा। यही नहीं, उनकी गाड़ी भी महिला ड्राइवर ही चलाएगी, जो उन्हें सीएम हाउस से लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम तक लेकर जाएगी। यहां महिला दिवस पर सरकार बड़ा कार्यक्रम हो रहा है।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं किसी भी विधा में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यही वजह है, महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेगी। मोतीलाल नेहरू स्टेडिम में कार्यक्रम के दौरान भी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। यहां मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends