रविवार, 7 मार्च 2021

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:उज्जैन में आगर रोड पर प्रशासन ने नरेश जिनिंग मिल कंपाउंड की दुकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू की


  • 11 जनवरी को प्रशासन ने 400 करोड़ की नरेश जिनिंग मिल कंपाउंड भूमि का कब्जा लिया था

उज्जैन नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह सात बजे से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आगर रोड पर नरेश जिनिंग मिल कंपाउंड में बनी 32 दुकानों को ढहा दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले 12 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के उज्जैन दौर से ठीक एक दिन पहले प्रशासन ने मिल कंपाउंड का कब्जा लेते हुए नगर निगम के स्वामित्व का बोर्ड लगा दिया था। मिल करीब 4.934 हे. भूमि में है। प्रशासनिक तौर पर मिल भूमि की कीमत करीब 400 करोड़ रुपए है।

कार्रवाई के दौरान सुबह से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है - Dainik Bhaskar
कार्रवाई के दौरान सुबह से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है

ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया
मिल कंपाउंड की आगर रोड पर बनी दुकानों को ढहाने का खाका प्रशासन ने दो दिन पहले ही तैयार कर लिया था। शनिवार रात को ही गोपनीय तरीके से पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह आगर रोड पर पहुंचने के निर्देश दे दिए गए थे। रविवार की सुबह आठ बजे से कोयला फाटक से लेकर मंडी गेट तक यातायात को रोककर डायवर्ट कर दिया गया। नगर निगम की तीन जेसीबी मशीनों ने दुकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानों से सामान निकालते दिखे। उन्हें पहले ही दुकान खाली कर देने की नोटिस दे दी गई थी।

नरेश जिनिंग मिल कंपाउंड पर बनी दुकान को ढहा दिया गया - Dainik Bhaskar
नरेश जिनिंग मिल कंपाउंड पर बनी दुकान को ढहा दिया गया

कंपाउंड की जमीन पर ये दुकानें हटाई गईं

नरेश जिनिंग मिल कंपाउंड की आगर रोड पर टायर, पान की दुकान, नमकीन, होटल, इलेक्ट्रिक उपकरण की दुकान, प्रिंटिंग प्रेस, आटाचक्की, मेडिकल व कई अन्य दुकानों को हटाया गया।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends