बुधवार, 3 मार्च 2021

पांच आरोपी गिरफ्तार:अवैध संबंधों की आशंका के चलते बिलपांक में हुई थी छोटा उंडवा के जगदीश की हत्या


  • शक का कारण नहीं था इसलिए आरोपी निश्चिंत थे कि पकड़े नहीं जाएंगे

बिलपांक में माताजी मगरे के पास 19 फरवरी को हुई छोटा उंडवा (बदनावर) निवासी जगदीश निनामा की हत्या के पांच आरोपियों को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। हत्या रात को हुई थी। चश्मदीद नहीं था। आरोपियों ने तय किया कि इस संबंध में बात नहीं करेंगे और दिनचर्या रोजाना की तरह रखी। आरोपी बेफिक्र थे किसी को उनपर शक नहीं होगा। पुलिस की सायबर सेल ने लोकेशन तलाश की। सुराग मिला। संदिग्ध से पूछताछ की और हत्या का पर्दाफाश हो गया। जगदीश के अवैध संबंध थे। जानकारी होने पर महिला के पति ने उसके दो रिश्तेदारों और दो दोस्तों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया आरोपी भरत पिता जगदीश निनामा (26) निवासी छोटा उंडवा (बदनावर), उसके साले सुरेश पिता रामप्रसाद मुनिया (26) निवासी पीपलीपाड़ा, साढ़ू जगदीश पिता सुखराम चारेल (25) निवासी कलमपाड़ा, तथा दोस्त राहुल पिता बंशीलाल हुवर (22) निवासी नयाखेड़ा धराड़ और जितेंद्र पिता कैलाश वसुनिया (21) निवासी छोटा उंडवा को गिरफ्तार किया है।

टापरे से रात को निकलते देखा था, साढ़ू और दो दोस्तों के साथ षड्यंत्र रचा

जानकारी के अनुसार जगदीश धराड़ में दिनेश पाटीदार के खेत में और आरोपी भरत भी वहीं वासु पाटीदार के खेत में हाली का काम करते थे। दोनों के टापरे भी धराड़ में आसपास थे। जगदीश की पत्नी दस साल पहले उसको छोड़कर चली गई थी। भरत उसकी पत्नी के साथ टापरे में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने भरत बताया पुलिस को बताया करीब एक सप्ताह पहले रात को वह खेत पर पानत कर रहा था। पास के खेत में पानत कर रहा जगदीश गायब हो गया। शंका होने पर रात को टापरे पर जाकर निगरानी की। थोड़ी देर बाद टापरे से जगदीश निकला दिखा। उस समय वहां से चला गया। अगले दिन भरत ने पत्नी से मारपीट की।

साले-साढू और दो दोस्तों के साथ योजना बनाई। 18 फरवरी की रात को जगदीश सातरुंडा में शराब पी रहा था। उसे शराब पीने के लिए धराड़ बुलवाया। सातरुंडा से वह कच्चे रास्ते से पैदल धराड़ आ रहा था। रास्ते में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और शव को रास्ते से खींचकर वहीं पास में खाली स्थान पर फेंक दिया। भरत ने बताया जगदीश से उसका कभी विवाद नहीं हुआ। अवैध संबंध की जानकारी भी आरोपियों के अलावा किसी को नहीं थी। हत्या के बाद एचडी बाइक पर बैठकर चारों मौके से भाग गए। हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम में टीआई बृजेश मिश्रा, एसआई अमित शर्मा, पप्पू वसुनिया, वरि आर. नीरज त्यागी, राजू अमलियार, आरक्षक जसवंत राठौड़, अर्जुन गणावा, संदीप जाट सायबर सेल मनमोहन शर्मा हिम्मतसिंह शामिल थे।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends