शुक्रवार, 5 मार्च 2021

कड़िया सांसी गिरोह:बच्चे को सूट-बूट, सोने की अंगूठी पहनाकर तैयार करते, फिर चोरी करने शादी में भेजते


टीआई बोले-100 से ज्यादा बदमाश देशभर में चोरी करने निकले

शादियों का सीजन शुरू होते ही पचोर का कड़िया सांसी गिरोह सक्रिय हो जाता है। ये बच्चों को सूट-बूट, सोने की चेन और अंगूठी पहनाकर शादी समारोह में ले जाते हैं। फिर इनसे ही बैग या गिफ्ट चोरी कराते हैं। यह खुलासा दो दिन पहले मृदंग गार्डन से पकड़े गए बच्चे से पूछताछ के बाद पुलिस ने किया है।

दरअसल, 16 फरवरी को कनाड़िया बायपास स्थित प्राइड होटल के मैरिज गार्डन में शिक्षिका गीता चौहान की बेटी की शादी थी। इस बीच उनके 15 लाख के गहने चोरी हो गए। ऐसी ही वारदात चंदन नगर में भी दो बार हो चुकी थी। इसके बाद कनाड़िया टीआई राजीव भदौरिया ने बायपास के पांच से ज्यादा गार्डन के वॉचमैन को प्राइड होटल से मिले संदिग्ध बच्चे के फुटेज दिए और दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर ध्यान रखने को कहा।

आखिरकार दो दिन पहले आठ साल का बच्चा मृदंग गार्डन में घुसा। वॉचमैन ने उसे पहचान लिया। जैसे ही वह बैग लेकर मंच से उतरा, उसे पकड़ लिया और टीआई को जानकारी दी। उसने अपना और पिता का नाम गलत बताया। हालांकि पता सही बता रहा था। पचोर थाने से तस्दीक कर उसका सही नाम और पता लिया।

बच्चे ने कहा- स्टेज पर फोटो शूट या भोजन के समय करते वारदात

बच्चे ने बताया कि जब स्टेज पर फोटो शूट होता है, तब वह वारदात करता है, क्योंकि बैग रखने वाले शख्स को उसे नीचे रखना पड़ता है। उस वक्त वह धीरे से बैग उठाकर निकल जाता है। इसके अलावा भोजन करने या अन्य काम के लिए भी बैग को परिवार वाले कुछ सेकंड के लिए छोड़ते हैं। टीआई के अनुसार, जैसे ही बच्चे को पकड़ा तो उसे छुड़ाने के लिए एक शख्स कानूनी मददगार बनकर पहुंच गया। उसने एक लाख रुपए की रिश्वत भी देना चाही।

कभी कार तो कभी टैक्सी से पहुंचते, आसपास ही रहते थे बड़े साथी

पुलिस ने जब बच्चे को गौर से देखा तो उसने प्राइड होटल के मैरिज गार्डन से चुराई अंगूठी पहनी हुई थी। बच्चे ने पुलिस को बताया पिता ने ही उसे कहा था कि अब इस सोने की महंगी अंगूठी पहनकर चोरी करने जाना, ताकि लोग तुझे बड़े घर का बच्चा समझें।

बच्चे ने बताया कि उसके साथ पिता व दो साथी नीरज और धीरज भी आते हैं। कभी कार तो कभी टैक्सी से आते हैं। उसे प्रवेश करवा कर नीरज और धीरज दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता की जानकारी जुटाते थे। बैग वालों की रैकी की जाती थी। फिर नाबालिग को उसी बैग के इर्द-गिर्द घूमने के लिए कहा जाता था।

Click here all Hindi news


Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends