- 60 से ऊपर के 5082 बुजुर्गों ने टीका लगवाया
गुरुवार को भी केंद्रों पर भीड़ रही। सरकारी व निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में सुबह साढ़े 8 बजे से ही सीनियर सिटीजंस टीका लगवाने पहुंचने लगे थे।
60 से ऊपर के 5082 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। ज्यादातर केंद्रों पर 300 से ज्यादा लोग पहुंचे। एमवाय में 60 साल से अधिक उम्र के 401 लोगों को टीका लगाया गया। 386 फ्रंटलाइन व हेल्थ केयर वर्कर्स और 75 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा डोज लगाया गया।
वरिष्ठ नागरिक टीके के लिए ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- Co-win app या Arogya Setu app पर लॉगिन करें।
- मोबाइल नंबर डालें। अकाउंट बनाने के लिए एक ओटीपी मिलेगा।
- नाम, उम्र, लिंग और पहचान संबंधित जानकारी अपलोड करें।
- यदि 45 साल से अधिक उम्र के हैं और पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं तो संबंधित बीमारी का सर्टिफिकेट डॉक्टर से लें।
- सेंटर व तारीख का चयन करें। एक मोबाइल नंबर से चार अपॉइंटमेंट लिए जा सकते हैं।
- ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो खुद पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं, वह जनसुविधा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीयन करवा सकते हैं।
- कॉल सेंटर नंबर 1075 का भी उपयोग कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन https://selfregistration.cowin.gov.in/ या MP Online या आरोग्य सेतु एप या कोविन एप 2.0 पर कराया जा सकता है।
- फोटो आईडी अनिवार्य है। आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट।
- जिस फोटो आईडी से पंजीयन कराया हो, उसे ही टीकाकरण केंद्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
- Click here all Hindi news

0 coment rios:
Hi friends