शनिवार, 27 मार्च 2021

भारत सरकार के सचिव ने देखा इंदौर:मिश्रा ने इंदाैर की सड़काें पर चलाई साइकिल; बोले - शहर पूरे देश काे स्वच्छता का पाठ सिखा रहा, नदियों को साफ कर मिसाल कायम किया


कृष्णपुरा रिवरफ्रंट पर एक घंटे चला आयोजन और 56 दुकान पर सफाईकर्मियों का सम्मान

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा- इंदौर स्वच्छता में इस बार भी नंबर वन आए यह मेरी शुभकामना है। इंदौर से ही होम कंपोस्टिंग सीखकर यही मॉडल मैंने अपने घर में अपनाया है। इंदौर जैसा देश का हर शहर साफ बन जाए। मिश्रा कृष्णपुरा रिवर फ्रंट और 56 दुकान का अवलोकन करने शुक्रवार को इंदौर आए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को इंदौर ने ही आगे बढ़ाया है। कान्ह सफाई से पूरा देश सीख लेगा। इंदौर नदी सफाई, नाला सफाई में जो कार्य कर रहा है, वह अद्भुत है, दिव्य है और प्रेरक है। इंदौर स्वच्छता एवं नदी नाला सफाई पर किए गए कार्यों की एक डॉक्यूमेंट्री बनाए। इससे पूरे देश को सीखने का मौका मिलेगा। यह काम अभूतपूर्व है।

यह बात भारत सरकार के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने शुक्रवार को कृष्णपुरा रिवर फ्रंट की भव्यता देख कही। उन्होंने कहा सफाई का संदेश तो कई बार दिया गया, लेकिन देश के 125 करोड़ लोग जब स्वच्छता को जनआंदोलन बनाएंगे तो इस देश को कोई नहीं रोक सकता। जिस शहर व देश की जनता स्वच्छता से जुड़ जाएगी, वह शहर व देश स्वच्छता में नंबर वन बन जाएगा। इससे पहले निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने स्वच्छता व नदी-नाला सफाई पर प्रेजेंटेशन दिया।

9 बजते ही कलेक्टर ने सीएसपी से कहा- दुकानें बंद करवाओ

रात 8.45 बजे सचिव का काफिला 56 दुकान पहुंचा। यहां 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा थी। सचिव को स्टेज पर बुलाकर 56 दुकान के व्यापारियों ने उनका सम्मान किया। इंदौर की होम कंपोस्टिंग का सांग भी लॉन्च किया गया। सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। यहां 9 बजते ही कलेक्टर ने सीएसपी हरीश मोटवानी और एसडीएम अंशुल खरे को कहकर दुकानें बंद करवा दी। सम्मान समारोह के दौरान बुजुर्ग सफाईकर्मी महिला का नाम शामिल नहीं होने पर उन्होंने विरोध किया।

होलिका दहन की अनुमति नहीं, नदी किनारे घंटेभर का कार्यक्रम
प्रशासन ने होलिका दहन की अनुमति तो नहीं दी, लेकिन कृष्णपुरा रिवर फ्रंट पर एक घंटे का सांस्कृतिक आयोजन जरूर कर दिया। हालांकि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चुनिंदा अधिकारियों और नेताओं को ही शामिल किया गया। इससे कुछ नेताओं को बुरा भी लगा। शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे अपने 5-6 कार्यकर्ताओं के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जाना चाहते थे लेकिन अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने सिर्फ अकेले उन्हें जाने दिया। इसके बाद वे वापस लौटे और कहा यह गलत बात है फिर चार कार्यकर्ताओं को उनके साथ जाने दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर सचिव और दिल्ली से आए संयुक्त सचिव के अलावा सांसद और विधायकों को ही जाने दिया गया।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends