- प्रथम चरण में 550 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगी सुविधा शुरू
ग्रामीण या रिमोर्ट इलाके के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए अब दूसरे शहर भटकना नहीं पड़ेगा। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श उपलब्ध हो जाएंगा। इसका शुभारंभ शनिवार को मिंटो हॉल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जबलपुर के कटनी पीएचसी से करेंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रथम चरण के 550 पीएचसी पर अप्रैल-मई तक सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों को समय पर उपचार, जांच और डिलेवरी सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम ‘सुमन’ भी शुरू होगा।
ऐसे मिलेगा चिकित्सकीय परामर्श
विशेषज्ञ टेलीमेडिसिन सुविधा में 20 पीएचसी पर एक हब बनाया जाएगा। हब कोलकाता और जयपुर में बनाए जाएंगे। हब पर तीन विशेषज्ञ डॉक्टर स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ तथा शिशु रोग विशेषज्ञ सुबह 9 से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगें। यह पीएचसी पर उपलब्ध चिकित्सक और विशेषज्ञ की जरूरत वाले मरीजों को उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए सरकार ने ग्लोकल हेल्थकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। कंपनी को सरकार प्रति परामर्श 215 रुपए का भुगतान करेंगी।
यह सुविधा भी देंगी कंपनी
कंपनी प्रति पीएचसी पर एक लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा त्वचा रोग की जांच के लिए डर्मा स्कोप, कान की बीमारी की जाचं के लिए ऑटो स्कोप और गर्भवती मां के बच्चे की धड़कन को सुनने के काम आने वाले फेटाल डोप्पलर मशीनें भी उपलब्ध कराएंगी।
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

0 coment rios:
Hi friends