मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। राजधानी में एक दिन में 345 मामले सामने आए है। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। बुधवार से नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद सरकार ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। भोपाल में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 32 घंटे का लॉकडाउन होगा। इसको लेकर लोग भी सुबह सब्जी और किराना की दुकान पहुंचकर जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। इस बार एक दिन के लॉकडाउन होने से लोग ज्यादा परेशान नहीं दिख रहे हैं। हालांकि लोगों का लॉकडाउन को लेकर भय की स्थिति मार्केट खुलने के बाद ही साफ हो पाएगी।
शनिवार सुबह रचना नगर मार्केट में सब्जी की दुकान पर अन्य की दिनों की तुलना में लोग ज्यादा सब्जी खरीदते देखे। सब्जी विक्रेता विनोद गुप्ता ने बताया कि अन्य दिनों की तुलना में लोग आज ज्यादा मात्रा में सब्जी खरीद रहे हैं। यह लॉकडाउन का असर है। लोग ताजी सब्जी तुरंत ले जाते थे। आज दो से तीन दिन के लिए सब्जी ले जा रहे हैं।
वहीं, सब्जी खरीदने आए राजकुमार राय ने कहा कि एक दिन का लॉकडाउन हैं, इसलिए कोई ज्यादा परेशानी वाली बात नहीं है। फिर भी रोजमर्रा की जरूरी चीजें सब्जी, दूध खरीद कर रख रहे हैं। यह तो जनता के हित में ही है। इसे जनता को ही सपोर्ट करना चाहिए।

0 coment rios:
Hi friends