- दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रेलवे गेस्ट हाउस में एक सप्ताह तक नो एंट्री और आठ दिन तक हुए मांगलिक कार्यक्रम की शिकायत रेल मंत्री पीयूष गोयल तक पहुंच गई। गुरुवार को इस मामले में समिति सदस्य ने रेल मंत्री को शिकायत की।
रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य संजय बाकलीवाल ने शिकायत की कि करीब आठ दिनों तक कोलकाता के किसी अधिकारी के यहां मांगलिक कार्यक्रम के लिए यह जगह दी गई। किसकी अनुमति से यह जगह दी गई, कौन अधिकारी है, इसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया।
यह सब किसके कहने पर हुआ, किसी को जानकारी नहीं। उन्होंने इस मामले में जांच करने और सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग भी की थी। बाकलीवाल ने कहा- जब गेस्ट हाउस में कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता तो फिर आठ दिन तक यह जगह मांगलिक कार्यक्रम के लिए किसने दी। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।

0 coment rios:
Hi friends