- अंतिम वर्ष की एग्जाम में ही 58 हजार छात्र होंगे
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों से कहा है कि इस बार एग्जाम सेंटर बनना होगा। अतिरिक्त छात्रों को बैठाने की भी तैयारी रखना होगी, क्योंकि जिन 100 कॉलेजों के नाम एग्जाम सेंटर के लिए तय किए जा रहे हैं, उनकी बैठक क्षमता 55 हजार है।
अंतिम वर्ष की एग्जाम में ही 58 हजार छात्र होंगे। द्वितीय वर्ष की परीक्षा भी साथ-साथ चलेगी। इसमें 72 हजार छात्र शामिल होंगे। ऐसे में यूनिवर्सिटी को कम से कम 110 कॉलेजों को एग्जाम सेंटर बनाना होगा। कोरोना संकट के कारण एक टेबल पर एक ही छात्र बैठ पाएगा।
130 कॉलेजों से मांगी सीटों की जानकारी
यूनिवर्सिटी ने 130 कॉलेजों को फॉर्म भेजकर बैठक क्षमता की जानकारी मांगी थी। निजी कॉलेजों के प्राचार्य व संचालकों ने इस पर सहमति दी है। कॉलेज संचालक डॉ. कविता कासलीवाल का कहना है हम हरसंभव सहयोग को तैयार हैं। सेंटर बनने में कोई दिक्कत नहीं है।
डॉ. श्याम सुंदर पलोड़ कहते हैं सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तमाम कॉलेजों के प्राचार्यों ने कहा कि वे सेंटर बनने को तैयार हैं। बैठक में एग्जाम कंट्रोलर डॉ. अशेष तिवारी सहित कई कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद थे।

0 coment rios:
Hi friends