- मंगलवार को एक व्यापारी के साथ हुई मारपीट व रुपए छीनने की घटना से आक्रोश में हैं व्यापारी,
- व्यापारी बोले- रुपए छीनने के बाद भी केस दर्ज तक नहीं हुआ... इन हालात में कैसे करें काम,
- बैठक में सुरक्षा का आश्वासन दिया फिर भी नहीं माने किसान
कृषि उपज मंडी में मंगलवार को एक व्यापारी के साथ किसानों द्वारा की गई मारपीट व रुपए छीने जाने की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सरसों की बोली लगाने से इंकार कर दिया। किसानों और व्यापारियों के बीच उत्पन्न हुए गतिरोध को लेकर विधायक संजीव सिंह कुशवाह व एसडीएम उदय सिंह सिकरवार, सीएसपी आनंद राय सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए ठोस आश्वासन दिया गया इसके बाद भी वे बोली लगाने को तैयार नहीं हुए।
एसडीएम ने हाथ जोड़कर कहा कि हम किसानों की ओर से माफी मांगते हैं व्यापारी तब भी नहीं माने। इसी बीच विधायक बोले- हम भी आप लोगों से माफी मांगते हैं और आश्वासन देते हैं कि इतने पुख्ता इंतजाम कराएंगे कि अब ऐसी घटना न हो, तब व्यापारी बोली लगाने को तैयार हुए।
यहां बता दें मंगलवार को व्यापारी अरविंद जैन पुत्र रामस्वरूप जैन निवासी भूता बाजार भिंड के साथ किसानों द्वारा मारपीट कर रुपए छीन लिए गए थे। इस घटना से आक्रोश में आए व्यापारियों ने मंडी में आए माल की बोली लगाने से हाथ खड़े कर दिए। तब विधायक के साथ ही अधिकारीगण मंडी पहुंचे।
मंडी कार्यालय में अनिल कुमार जैन, दयाशंकर, सुरेश शिवहरे, सतीश गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों का कहना था कि व्यापारी अरविंद के साथ बेरहमी से मारपीट और रकम छीनने की घटना हुई है। इस मामले में अब तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। ऐसे हालातों में वे कतई कारोबार करने को तैयार नहीं हैं। इस मौके पर तहसीलदार प्रमोद गर्ग, देहात थाना निरीक्षक ध्यानेंद्र सिंह, मंडी सचिव लोकेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे।
मंडी में एसआई के नेतृत्व में तैनात रहेंगे 12 जवान
एसडीएम ने कहा कि गेट पास बनाए जाने की व्यवस्था होगी। एसआई के नेतृत्व में 12 जवान तैनात किए जाएंगे। बोली लगाते समय रिकार्डिंग कराई जाएगी। किसानों के फोटो खींचे जाएंगे। किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
पहले बोली लगाने को बाध्य करते हैं फिर लड़ते हैं
व्यापारियों का कहना था कि किसानों द्वारा पहले बोली लगाने के लिए बाध्य किया जाता है। जब माल गीला होने पर बोली कम लगाई जाती है तो विवाद पर उतर आते हैं। तब एसडीएम ने कहा कि किसानों की ओर से हम आपसे माफी मांगते हैं पर व्यापारी बोली लगाने को तैयार नहीं हुए। तब विधायक ने भी कहा हम भी माफी मांग रहे हैं और व्यवस्थाओं का भरोसा दिला रहे हैं और किसान और व्यापारी एक-दूसरे के पूरक हैं।
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत - New!
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

0 coment rios:
Hi friends