रविवार, 7 मार्च 2021

निगमायुक्त की बैठक:बीओ-बीआई बनने के लिए सौ काॅल करवाते हो, बनने के बाद काम नहीं करते


  • बीओ विष्णु खरे, असित खरे और अश्विन जनवदे के यहां सबसे ज्यादा पेंडेंसी, बिल्डिंग परमिशन विभाग में अटके हैं 410 नक्शे

बिल्डिंग परमिशन विभाग में बढ़ती पेंडेंसी को लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पाल बिल्डिंग ऑफिसर (बीओ) और बिल्डिंग इंस्पेक्टर (बीआई) पर शनिवार को जमकर बरसी। उन्होंने खूब खरी-खोटी सुनाते हुए कहा बीओ-बीआई बनने के लिए 100 कॉल करवाते हो, किससे करवाना है यह जानते हो, लेकिन बनने के बाद कोई काम नहीं करते। सबसे ज्यादा 100 फाइलें विष्णु खरे, असित खरे के पास 48 और अश्विन जनवदे के पास 43 केस पेंडिंग होने से सबसे ज्यादा डांट इन्हें ही पड़ी। निगमायुक्त ने दो टूक कह दिया कि इसके अलावा और कोई काम तो है नहीं, यह भी ठीक से नहीं कर पाते।

निगमायुक्त ने कहा चैतन्य (अपर आयुक्त) बताइए किसके पास कितने केस पेंडिंग हैं। अपर आयुक्त ने कहा जिनके पास भी पेंडेंसी है, उन्हें दो बार शोकॉज नोटिस दिए हैं। पहले बिल्डिंग परमिशन में नक्शे की स्वीकृति के लिए 53 दिन लगते थे, अब हम उसे 39 पर ले आए हैं। बीओ विष्णु खरे, असित खरे और अश्विन जनवदे से कहा कि वीकली रिव्यू के बाद भी आपके कंसोल में केस पेंडिंग हैं। यह बताइए कि आप किस चीज में टाइम दे रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा बैठने का समय नहीं मिल पा रहा है, स्वच्छ सर्वेक्षण में लगे हैं। इस पर निगमायुक्त ने कहा उसमें तो सभी लगे हैं लेकिन क्या निगम बंद हो जाएगा। फालतू बातें बनाते हैं आप लोग। खरे से कहा आपके पास तो कोई काम नहीं है फिर क्या करते रहते हैं। खरे ने कहा मैडम एक-दो दिन में कर देंगे। इस पर निगमायुक्त ने कहा एक-दो दिन क्या होता है, काम पूरा करना है तो रात को बैठकर करो। अपर आयुक्त एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि कुल 1744 केस पेंडिंग हैं। इनमें 890 आर्किटेक्ट कंसोल में है। 410 केस बीओ-बीआई के पास पेंडिंग हैं।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends