रविवार, 7 मार्च 2021

न्यायविदों का मंथन:सीजेआई बोले- न्यायाधीशों को पहले प्रशिक्षण से तराशें, फिर नियुक्ति मिले


  • जबलपुर में ऑल इंडिया ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट का राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन,

  • सीएम ने कहा- सायबर क्राइम से निपटने के लिए दक्ष न्यायाधीशों की जरूरत

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि कुछ प्रदेशों में पहले न्यायाधीश नियुक्त किए जाते हैं, फिर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। कुछ प्रदेशों में पहले प्रशिक्षण दिया जाता है, फिर न्यायाधीश को नियुक्त किया जाता है। मेरा मानना है कि न्यायाधीशों को पहले प्रशिक्षण के जरिए तराशना चाहिए, फिर उन्हें न्यायाधीश के रूप में काम करने का मौका दिया जाना चाहिए। वे ऑल इंडिया ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट के उदघाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।

सीजेआई ने सुनाया रोचक किस्सा-

सीजेआई ने कहा कि हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने एक जस्टिस से रोचक अनुरोध किया कि मैं जज की कुर्सी पर बैठूंगा। आप वकील की तरह बहस करिए। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ऐसी जिज्ञासा आपको नहीं होगी, क्योंकि एक वकील होते के नाते आप पूरी व्यवस्था को जानते है। मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने स्वागत भाषण के दौरान ऋग्वेद के श्लोक का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी दिशाओं से कल्याणकारी विचार हमारे पास आएं, हमारा ऐसा प्रयास है।

कार्यक्रम में किसने-क्या कहा

आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल-

कोरोना काल में न्यायालयों का काम बाधित नहीं हुआ। शीघ्र न्याय के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग होना चाहिए।

आज सायबर क्राइम नई चुनौती बनकर उभर रहा है। आज भी महिलाएं अपने खिलाफ हुए अपराध के बारे में शिकायत नहीं करती हैं।

गुजरात की महिला विकास मंत्री के रूप में मैंने नारी अदालत की शुरूआत की थी, इससे महिलाओं को न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री-

  • कोरोना काल में प्रदेश में तीन लाख मुकदमे बढ़े हैं, लेकिन शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
  • न्यायपालिका पर आम आदमी को विश्वास है। हाल ही में नीरव मोदी के मामले में लंदन की अदालत ने भी कह दिया है कि उसे भारत में न्याय मिलेगा।
  • साइबर क्राइम से निपटने के लिए दक्ष न्यायाधीशों के मानव संसाधन की भी जरूरत है। ऑल इंडिया ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट में निकलने वाले निष्कर्षों को पूरा करने में मप्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

छह प्रदेशों के मुख्य न्यायाधीश हुए शामिल

कार्यक्रम में छह प्रदेशों के मुख्य न्यायाधीश शामिल हुए। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रविशंकर झा, कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवासन ओका, पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, बाम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता, मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमद्दर और जम्मू एंड कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल ने कार्यक्रम में शिरकत की।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends