रविवार, 7 मार्च 2021

BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का इंटरव्यू:निगम चुनाव समय पर ही होंगे, चुनाव की घोषणा के बाद ही घोषित होगा मेयर उम्मीदवार


  • भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भास्कर ने नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की। 


  • उन्होंने कहा निगम चुनाव समय पर ही होंगे। मेयर उम्मीदवार चुनाव की घोषणा के बाद ही घोषित होगा।

Q. कहा जा रहा था बंगाल चुनाव के कारण नगर निगम चुनाव आगे बढ़ सकते हैं?
A. आयोग ने अपना काम कर लिया है। अब दिक्कत नहीं है। चुनाव समय पर ही होंगे।
Q. मतदाता सूची में गड़बड़ी की भी शिकायतें थीं?
A. कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए अपने स्तर पर कई तैयारियां की थीं। भोपाल में दो निगम बना दिए थे। इंदौर में कुछ वार्डों में 100-100 मतदाता दूसरे वार्डों में डाल दिए थे। आयोग ने ऐसी शिकायतों का समाधान कर दिया है। भाजपा ने मतदाता सूची की गड़बड़ियों को खत्म किया है।
Q. विधायक, पूर्व विधायक या ज्यादा उम्र के लोगों को टिकट देने पर गाइडलाइन तय की है?
A. यह कभी नहीं कहा गया कि ज्यादा उम्र या विधायकों को टिकट देना चाहिए या नहीं देना चाहिए? भाजपा में यह निर्णय समय के हिसाब से संगठन लेगा। कौन सा कार्यकर्ता किस शहर के लिए उपयुक्त है, कौन अच्छे से जीत सकता है, इस पर मंथन के बाद ही प्रत्याशी घोषित होगा।
Q. निगम मंडल की नियुक्तियां कब तक होंगी?
A. यह जल्द ही देखने को मिलेगी। कोविड के कारण समय लगा। अब सरकार इसकी तैयारी कर रही है।
Q. कोरोना बढ़ रहा, आयोजनों में गाइडलाइन टूट रही है?
A. हम प्रयास करते हैं कि दूरी बनी रहे। मास्क लगाएं। सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाते हैं, बावजूद मानता हूं कभी-कभी भीड़ को संभालना मुश्किल होता है।
Q. इंदौर में कांग्रेस ने काफी पहले प्रत्याशी घोषित कर दिया, भाजपा कब करेगी?
A. चुनाव घोषित होंगे तो प्रत्याशी भी घोषित होगा। कांग्रेस के पास लोग हैं नहीं। वे यही कर सकते हैं।
Q. युवाओं को आगे लाने के पीछे कोई कारण?
A. भाजपा में निर्णय व्यक्ति नहीं लेता है। भाजपा एक कार्यपद्धति से काम करती है। अच्छा क्या हो सकता है? यह सोचते हैं तो वैसे ही निर्णय होते हैं। युवा भविष्य हैं। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए।
Q. प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है? सरकारी योजनाओं पर भी अमल नहीं हो पा रहा?
A. भाजपा सरकार ने कोई योजना नहीं रोकी। कमलनाथ सरकार ने जरूर बेटियों के कन्यादान के
लिए 51 हजार की घोषणा की, लेकिन दे नहीं पाए।
Q. पेट्रोल-डीजल प्रदेश में सबसे ज्यादा महंगा?
A. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। स्थानीय पॉलिसी के कारण रेट नहीं बढ़े।


Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends