बुधवार, 3 मार्च 2021

जमीन विवाद में महिला को लगाई आग:मैं खले में गई तो गालियां दी, भतीजों ने हाथ पकड़े, जेठ महेश ने पीछे से पेट्राेल डालकर मुझे आग लगा दी


  • रिश्तेदार ने बेटों के साथ मिलकर महिला को लगाई आग,

  • पुलिस टालती रही, एसपी से मिले परिजन तो तुरंत एफआईआर की दर्ज

बनखेड़ी के समनापुर गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में चचेरे परिवार के तीन लोगाें ने महिला पर पेट्राेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। महिलामहिला ज्ञानबाई पति गैंदालाल दुबे (40) करीब 90 फीसदी जल गई है। ज्ञानबाई होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक है। परिजनों का आरोप है कि बनखेड़ी पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी।

परिजन जब एसपी संतोष सिंह गौर से मिले तक तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए। मंगलवार शाम तक अारोपी महेश पिता जमनाप्रसाद दुबे और उनके दो बेटे बसंत और सोनू दुबे को पुलिस पकड़ नहीं पाई। दर्द से कराहती ज्ञानाबाई ने पुलिस को अपने रिश्तेदारों की क्रूरता बताई तो सबका दहल उठा।

जमीन बंटवारे काे लेकर कुटुंब के जेठ महेश दुबे से हमारा दाे साल से विवाद चल रहा है। गांव में हमारा और महेश दुबे का खलिहान सटा हुआ है। साेमवार सुबह करीब 10 बजे मैं गांव की एक महिला के साथ काम करने खले में गई थी। तभी महेश दुबे गालियां देने लगा।

मैंने गाली देने से मना किया ताे पड़ाेस के खले में माैजूद महेश दुबे और उसके बेटे बसंत, साेनू दुबे मेरे पास आ गए। बसंत और सोनू ने पकड़े और महेश ने पीछे से मेरे ऊपर पेट्राेल उड़ेलकर आग लगा दी। आग लगने के बाद मैं खलिहान से भागी। तभी गांव के लोगोें ने पानी डालकर मुझे बचाया और मेरे घरवालों को बुलाया।

-जैसा ज्ञानबाई ने बताया

परिजन बाेले- आरोपी रिश्तेदारों ने दो दिन पहले दर्ज कराया झूठा केस

ज्ञानबाई के पित गैंदालाल और बेटी साेनम दुबे ने बताया आराेपियाें ने दाे दिन पहले ही हमारे खिलाफ बनखेड़ी थाने में लड़ाई-झगड़ा करने काे लेकर झूठा केस दर्ज कराया था।

उमरधा चौकी प्रभारी एसआई सुरेश चाैहान ने गैंदालाल दुबे काे थाने में बैठा लिया और अभद्रता कर डराया। साेनम ने बताया आराेपी परिवार दबंगई से हमें दबा रहे हैं। दाे साल से तहसील कार्यालय में बंटवारे का प्रकरण लंबित है। अस्पताल में माैजूद पीड़ित के भतीजे आयुश दुबे ने बताया आराेपियाें ने जब घटना काे अंजाम दिया उस समय पीड़ित की दाेनाें बेटी और पिता पिपरिया के लिए निकले थे। आराेपियाें ने अकेला पाकर पीड़िता पर हमला किया और घटना काे अंजाम दिया।

90 फीसदी जली महिला, बोलना किया बंद

दर्द से कराहती ज्ञानबाई शाम तक बमुश्किल बोल पा रही थी। रात में बोलना बंद कर दिया। उनकी हालत नाजुक है। डाॅक्टरों के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत जली हैं।

टीम भेजी है

आराेपियाें काे गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी है। मामले में दाेनाें पक्षाें के बीच तहसील न्यायालय में जमीन विवाद चल रहा था। हाल ही में दाे दिन पहले भी उमरधा थाने में हुई शिकायत के बाद दाेनाें पक्षाें के खिलाफ चाैकी प्रभारी ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी और समझाइश दी थी। एसआई सुरेश चाैहान के खिलाफ जाे आराेप लगाए गए हैं, उस पर वरिष्ठ अधिकारी जांच कराएंगे। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

-अनूप सिंह नैन, टीआई बनखेड़ी

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends