बुधवार, 3 मार्च 2021

खूब खरीदें सोना:शादियों के सीजन से ठीक पहले बड़ी सौगात, सोना 7 महीने में 10,887 रुपए सस्ता


जिन लोगों ने सोने की खरीद अब तक टाल रखी है, उनके लिए यह अच्छा मौका, जेवराती सोना 41,439 रुपए प्रति10 ग्राम

शादियों का सीजन शुरू होते ही लोगों को बड़ी सौगात मिली है। सोना लगातार सस्ता हो रहा है। पिछले 7 महीनों में सोने की कीमत 10,887 रुपए घटी है। इस साल एक जनवरी से अब तक सराफा बाजार में सोना (24 कैरेट) 4,963 रुपए (9.89 प्रतिशत) सस्ता हुआ है।

मंगलवार को कीमत 45,239 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जो 31 दिसंबर 2020 को 50,202 रुपए थी। इस साल अब तक जेवराती सोना भी 45,913 रुपए से 4,474 रुपए सस्ता होकर 41,439 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ना है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें अगस्त से अब तक करीब 17 प्रतिशत घटी हैं।

करीब सात महीने पहले 7 अगस्त को सोने की कीमत 56,126 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर थी। उस समय से अब तक सोना 10,887 रुपए सस्ता हुआ है यानी इस मामले में 19.40 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। इसका मतलब है कि जिन लोगों ने सोने की खरीद अब तक टाल रखी है, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका है। विशेषज्ञों के मुताबिक निकट भविष्य में कीमतें बढ़ना शुरू होंगी।

31 दिसंबर, 2020 से अब तक गिरावट

स्त्रोत: आईबीजेए - Dainik Bhaskar
स्त्रोत: आईबीजेए

खरीदारी का सुनहरा मौका : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के नेशनल प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की जोरदार मांग बनी हुई है। शादियों का सीजन चल रहा है और कीमतें काफी नीचे आ गई हैं। ऐसे में मांग का दबाव और बढ़ेगा। इस लिहाज से कीमतों में गिरावट शॉर्ट टर्म की बात है। सोना जल्द बाउंस बैक करेगा। इसलिए यह सोने के ज्वैलरी खरीदने का सबसे सुनहरा माैका है।

इसलिए घटी सोने की कीमत

  • बॉन्ड यील्ड बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना।
  • कोविड वैक्सीनेशन बढ़ने से निवेश के लिए सोने की मांग घटी है।
  • अमेरिका में 1.9 लाख करोड़ डॉलर के पैकेज से डॉलर मजबूत होना।
  • सोने पर आयात शुल्क 12.5% से घटाकर 10.5% किया जाना।

44,500 पर सोने को मजबूत सपोर्ट
केडिया एडवायजरी के एमडी अजय केडिया का कहना है कि सोने को 44,500-45000 रुपए के बीच सपोर्ट है। इसका मतलब है कि इसकी कीमत 45 हजार रुपए से बहुत नीचे आने की संभावना नहीं है। केडिया के मुताबिक शॉर्ट टर्म में सोना या तो इसी रेंज में रहेगा या ऊपर चढ़ेगा।

रायपुर में भी सात महीने में 10,700 रु. गिरा सोना

रायपुर सराफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 400 रुपए की नरमी दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ सोना स्टैंडर्ड यहां 47,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। वहीं 22 कैरेट सोना भी 450 रुपए टूटकर 44,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। चांदी भी 700 रुपए की गिरावट के साथ 69,900 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। अगस्त से अब तक सोने में कुल 10,700 रुपए की नरमी दर्ज की गई है जबकि इस दौरान चांदी 6,300 रुपए तक सस्ती हुई है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends