शनिवार, 6 मार्च 2021

दमोह में विधायक की जन्मदिन पार्टी में विवाद:दो पक्ष आपस में भिड़े, झगड़े में गोली चली दो युवकों की मौत


  • सूत्रों के मुताबिक पार्टी जबेरा विधायक धर्मेंद्र लोधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी

बनवार में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में झगड़ा हाे गया। झगड़े में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौत गोली लगने से हुई है। जबकि दूसरे की मारपीट में मौत होना बताई जा रही है। देर रात दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए। बताया जाता है कि विवाद एक विधायक के जन्म दिन की पार्टी के दौरान हुआ।

विवाद के दाैरान दाे लाेगाें की माैत हाे जाने से बनवार में तनाव की स्थिति बन गई। गोली लगने से अरविंद पिता ओमप्रकाश जैन की मौत हो गई। अरविंद विधायक प्रतिनिधि बताया जा रहा है। जबकि मारपीट में जोगिंदर पिता गोविंद राजपूत की मौत हुई है।

सूत्रों के मुताबिक यह पार्टी जबेरा विधायक धर्मेंद्र लोधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। पार्टी चल रही थी तभी किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस द्वारा मामले में अभी पुष्टि नहीं की गई है। एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया, थाना प्रभारी नोहटा सत्येंद्र सिंह सहित नोहटा, जबेरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिला अस्पताल में टीआई कोतवाली एचआर पांडे सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

कोतवाली थाना प्रभारी पांडे ने बताया कि झगड़े में दो लोगों की मौत हुई है। झगड़ा किस वजह से हुआ है, गोली किसने चलाई है । अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात एसपी हेमंत चौहान भी मौके पर पहुंच गए थे।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज - New!

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह - New!

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends