शनिवार, 20 मार्च 2021

कोरोना खौफ रिटर्न:भोपाल में हर रविवार अब टोटल लॉकडाउन, इंदौर-जबलपुर में भी लॉकडाउन


  • प्रदेश में एक दिन में 1140, भोपाल में 345 नए केस, इसलिए पाबंदियां लगीं, स्कूल-कॉलेज 31 तक बंद,

  • शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पाबंदी, अगले आदेश तक जारी रहेगा

प्रदेश में लॉकडाउन लौट आया है। शुक्रवार को 52 दिन बाद प्रदेश में 1140 और भोपाल में 345 संक्रमित मिलने के बाद राज्य सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है, जो इसी रविवार से शुरू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। लॉकडाउन में उद्योगों के अलावा सिर्फ जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। इन तीनों शहरों में स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। रविवार को एमपीपीएससी की परीक्षा होनी है, उस पर रोक नहीं है।

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र दिखाकर केंद्रों तक जा सकेंगेे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे। सिर्फ निजी वाहनों और ओला-उबर को आने-जाने की इजाजत रहेगी। सबसे प्रभावित ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन में भी हालात नहीं सुधरे तो एक-दो दिन में वहां भी लॉकडाउन लग सकता है।

मुश्किल से पूरे साल लड़ी है कोरोना से लड़ाई... नहीं सुधरे तो कहीं 196 दिन पीछे इसी मुर्दानगी में न लौट जाएं हम और आप

पिछली बार 9 जुलाई से 5 सितंबर तक संडे लॉकडाउन था। यह तस्वीर 196 दिन पहले की है, जब सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। - Dainik Bhaskar
पिछली बार 9 जुलाई से 5 सितंबर तक संडे लॉकडाउन था। यह तस्वीर 196 दिन पहले की है, जब सड़कों पर सन्नाटा पसरा था।

आज से प्रदेश में टीके और टेस्ट दोनों बढ़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आज से संक्रमण वाले जिलों में वैक्सीनेशन की गति तेज करें। अपर मुख्य सचिव सुलेमान के मुताबिक 17 मार्च को प्रदेश में 21 हजार टेस्ट किए गए। इनमें संक्रमण दर 5.5% रही।
देश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर अब मप्र में

मध्यप्रदेश 5.5% महाराष्ट्र 5.46% बिहार 3.3% छत्तीसगढ़ 2.74% राजस्थान 1.69% गुजरात 1.68% कर्नाटक 0.63% दिल्ली 0.49% आंध्रप्रदेश 0.43% उत्तर प्रदेश 0.36%

51 दिन बाद हजार से ज्यादा केस, सभी 52 जिलों में संक्रमित मिले

  • प्रदेश में 51 दिन बाद एक हजार से ज्यादा केस मिले हैं। इससे पहले 26 दिसंबर को 1006 केस मिले थे, तब जाचें 25812 हुईं थीं, लेकिन शुक्रवार को सिर्फ 20770 जांचें हुईं। वहीं भोपाल में इससे पहले 20 नवंबर 2020 को 381 केस मिले थे।
  • संक्रमण बढ़ने के साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट भी 5.5% हो गया है। महीने की शुरुआत में यह 2.2% था। यह भी दोगुने से ज्यादा हो गया है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस इंदौर में 1960 और भोपाल में 1495 हैं। इसी के साथ अब सभी 52 जिलों में एक्टिव केस हो गए हैं। कोई भी जिला ऐसा नहीं जहां संक्रमित न हों।

मिल्क पार्लर भी नहीं खुलेंगे

  • लॉकडाउन के बावजूद रविवार को होने वाली परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड साथ रखें। मिल्क पार्लर नहीं खुलेंगे। लोग एक दिन पहले जरूरी सामान ले सकते हैं। - अविनाश लवानिया, कलेक्टर

Bihar

Bollywoodnews


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends