ऋषिनगर निवासी महिला से लूट का प्रयास किया था, इसी के बाद सुराग मिला
मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाला गिरोह नानाखेड़ा पुलिस ने पकड़ा है। सभी नई उम्र के लड़के है। जिन्होंने ऋषिनगर निवासी महिला से लूट का प्रयास किया था। इसी के बाद पुलिस को फुटेज से सुराग मिला लेकिन बदमाश भाग गए थे। नानाखेड़ा पुलिस ने 6 से 7 बदमाशों का गिरोह पकड़ा है इनमें मालनवासा निवासी अश्विन उर्फ चंचल सूर्यवंशी 19 साल, विकास उर्फ छोटा निवासी गणेशनगर भैरवगढ़ व राहुल सूर्यवंशी उर्फ भूरा निवासी मालनवासा समेत अन्य बदमाश शामिल है। महिला से लूट के प्रयास में तो उक्त तीनों बदमाश नामजद शामिल है।
इनका एक साथी उज्जवल पूर्व में ही पकड़ लिया था उसी से साथियों के नाम पता चले थे। बताया जा रहा है बदमाश वारदात के बाद गुजरात के भुज में जाकर छिप गए थे जिन्हें पुलिस वहां से गिरफ्तार कर लाई है। बदमाशों का एक साथी मोबाइल की दुकान संचालित करता है। जो लूटे गए मोबाइल के पाट्स निकालकर उसकी दुकान में सुधरने को आने वाले ग्राहकों के मोबाइल में लगा देता था। इनसे जुड़े अन्य बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस खुलासा करेगी।
Entertainment
कोरोना खौफ रिटर्न:भोपाल में हर रविवार अब टोटल लॉकडाउन, इंदौर-जबलपुर में भी लॉकडाउन
गुंजारा के दशरथ मांझी:पहाड़ काटकर बनाया रास्ता, महू की दूरी 30 किमी से 15 ही रह गई
जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश
भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ - New!

0 coment rios:
Hi friends