- भाई ने ससुरालीजन पर लगाया हत्या का आरोप
गोरमी थाना क्षेत्र के मानहड़ गांव में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता साड़ी से फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतिका के ससुरालीजन फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि प्रियंका उर्फ नीलू भदौरिया (27) पत्नी दीपेंद्र सिंह निवासी मानहड़ शुक्रवार की शाम अपने ही घर के कमरे में साड़ी से फांसी के फंदे पर झूलती हुई सास विट्टन और ससुर लवकुश ने देखी। जबकि पति दीपेंद्र घर में नहीं था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दी गई। वहीं इस घटना के बाद ससुरालीजन फरार होना बताए जा रहे हैं।
पहले भी कर चुके हत्या का प्रयास
मृतका के भाई अमन सिंह निवासी रुद्रपुरा माधौगढ़ जालौन ने बताया कि उसकी बहन की शादी दीपेंद्र के साथ 6 जून 2014 में हुई थी। शादी के बाद ही प्रियंका और दीपेंद्र के बीच विवाद होना शुरू हो गया। उसका आरोप है कि दीपेंद्र आए दिन मेरी बहन की मारपीट करते थे और पहले भी हत्या का प्रयास कर चुके है। करीब दो महीने पहले भी दीपेंद्र ने दीमक मारने की दवा मेरी बहन को खिला दी थी।
किशोर ने फांसी पर झूलकर दी जान
अटेर थाना क्षेत्र के बलारपुरा गांव में एक किशोर ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे की है। बलारपुरा निवासी रघुनंदन सिंह पुत्र फेरन सिंह नरवरिया ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में आकाश (17) पुत्र उमेश सिंह नरवरिया ने गांव के खेत में खड़े नीम के पेड़ से फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

0 coment rios:
Hi friends