शुक्रवार, 12 मार्च 2021

मौसम:पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में हल्की बारिश


  • अभी दो दिन और बूँदाबाँदी हो सकती है, तापमान में एक से दो डिग्री तक हो सकती है गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जबलपुर और आसपास के जिलों में मौसम अचानक बदल गया है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवात का यह असर आने वाले दो दिनों तक आगे कायम भी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान एक से दो डिग्री तापमान नीचे भी आ सकता है।

गुरुवार को दोपहर तक धूप रही तो उसके बाद फिर बादल सक्रिय हो गये। शाम तक कहीं-कहीं बूँदाबाँदी हुई तो कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। गरज के साथ कुछ ग्रामीण इलाकों में तेज हवाएँ भी चलीं। शहर के आसपास अभी 6 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। आसमान साफ होने पर हवा का रुख जब पूरी तरह पश्चिमी होगा तो तापमान में बढ़ोत्तरी भी होगी।

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज िकया गया यह भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। जबलपुर के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सो में और चंबल, रीवा, सागर एरिया में भी हल्की बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी के अनुसार चक्रवात का यह असर दो दिन और रहेगा उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। वैसे आने वाले 24 घण्टों में शहर और आसपास के जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है।

Bihar

Bollywoodnews


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends