चिमनगंज थाना के बजरंगनगर के पास रहने वाली नाबालिग लड़की दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार शाम चिमनगंज मंडी पुलिस आरोपी को पकड़ने घर पर पहुंची। इस दौरान युवक ने खुद को कमरे में बंद कर जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से इंदौर रैफर कर दिया। 17 साल की नाबालिग गांधीनगर में रिश्तेदार के यहां मिलने जाती थी।
आरोप है कि इस दौरान वहां रहने वाले विकास पिता राजेश ने नाबालिग से पहचान कर बातचीत शुरू कर दी। एक दिन वह लड़की को अकेला देख घर छोड़ने के बहाने से नागझिरी निवासी दोस्त के घर लेकर गया। यहां उसने लड़की को ज्यूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। घटना के बाद लड़की को धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद लड़की के घर भी पहुंच गया था और उससे दोबारा दुष्कर्म किया। चिमनगंज मंडी पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी और शाम को पुलिसकर्मी बजरंग नगर स्थित आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे।
दुष्कर्म के आरोपी को रात में
इसी दौरान उसने बाहर से दरवाजा बंद कर जहर खा लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मी और अधिकारी घबरा गए। यह सफाई भी दी कि आरोपी को थाने नहीं लेकर आए थे। उसने घर पर ही जहर खाया। घटना को लेकर आरोपी के परिजन काफी आक्रोशित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे ने जो कदम उठाया है, उसके लिए चिमनगंज मंडी थाने की पुलिस जिम्मेदार है।
आरोपी को पकड़ना पुलिस का काम
आरोपी को पकड़ने के लिए मंडी थाने के पुलिसकर्मी उसके घर पर दबिश देने पहुंचे थे। इस दौरान उसने जहर खा लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी।
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/31r7yBS

0 coment rios:
Hi friends