बुधवार, 24 मार्च 2021

भगोरिया पर्व:मास्क के साथ परंपरा की सेल्फी...फलियों से एक ही रंग के परिधान में पहुंची युवतियां


  • थांदला में भगोरिया शुरू होने के पहले सायरन बजाकर दी नसीहत, लेकिन असर नहीं दिखा

भगोरिया पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को थांदला, खरडू, पिटोल, बरवेट में मेला लगा। खरडू में परंपरा के रंग देखने को मिले। काफी संख्या में झूले-चकरी लगे, हजारों की तादाद में ग्रामीण पहुंचे। ढोल-मांदल बजाते हुए गांवों से लोग समूह के रूप में पहुंचे। ताड़ी के सुरूर और देशी मदिरा की मस्ती में ये लोग दिनभर गाते, बजाते और नाचते रहे। थांदला में भी भगोरिया मेले में काफी भीड़ आई। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नहीं दिखी। कांग्रेस या भाजपा ने हर साल निकाली जाने वाली गेर इस बार आयोजित नहीं की। यहां जनजाति विकास मंच और हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने जरूर गेर निकाली। थांदला मे मेला शुरू होने के पहले प्रशासन ने सायरन बजाकर सावधान रहने की नसीहत दी।

खरडू के स्कूल मैदान में कई सारे समूह आए थे। चारों दिशाओं के अपने गांवों और फलियों से आए इन लोगों में बुजुर्ग ढोल-मांदल बजा रहे थे, महिलाएं उनकी मदद के लिए साथ थी और युवक-युवतियां गोल घेरा बनाकर भगोरिया नृत्य करते रहे। कुर्राटियां भरते हुए इनकी आवाज दूर तक पहुंच रही थी। झूले-चकरियों का आनंद लेने वालों की भीड़ इतनी थी कि अपनी बारी के लिए काफी देर तक वो इंतजार करते रहे। बर्फ के गोले, आइसक्रीम, पान की दुकानों पर कई लोग थे। खासकर युवतियां इनमें ज्यादा थी। कई लोग बाजार से घर की सजावट का सामान, साज-सज्जा के लिए आभूषण और दूसरा सामान खरीद रहे थे। पुलिस का बंदोबस्त पहले से ज्यादा था।

सेल्फी विद कल्चर, सेल्फी विद मास्क
मंगलवार को यहां से 9 किलोमीटर दूर खरडू में भगोरिया मेला लगा। यहां जमकर भीड़ उमड़ी। झूले-चकरियां लगे और युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में मेले का आनंद लेने आए। ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा था। लेकिन कुछ युवा थे जो कोरोना के खतरे से बचाव के साथ मेले में शामिल हुए। कुछ युवतियां मास्क पहने थीं और परंपरागत वेशभूषा में थीं। इन्होंने बिना डर के सेल्फी ली और मेले में घूमीं। इन्होंने कहा- अपनी सुरक्षा अपने हाथ। साल में एक बार भगोरिया आता है। इसका मजा नहीं छोड़ सकते। मास्क पहनकर खतरे को कम कर सकते हैं।
आज यहां भगोरिया: उमरकोट, माछलिया, करवड़, बोड़ायता, कल्याणपुरा, मदरानी और ढेकल में।

Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

महाशिवरात्रि आज:मंदिरों में शिव का जल-दूध से हुआ अभिषेक, आज निकलेंगी भगवान की बारात, मुख्यमंत्री बड़वाले महादेव मंदिर में करेंगे पूजा

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

एमपी में बारिश के आसार:राजधानी समेत ग्वालियर, इंदौर, सागर में आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

खुल सकता है प्रमोशन में आरक्षण का रास्ता:सामान्य के पद पर प्रमोशन लिया तो आरक्षण नहीं, कर्मचारी को योग्यता और वरिष्ठता के आधार मिलेगा प्रमोशन

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends