शनिवार, 6 मार्च 2021

जागरूकता:नरवाई जलाने पर होगी कार्रवाई, नपा की दमकल शाखा तैयारी में


एसडीएम ने सभी पंचायताें काे पानी के टैंकर तैयार रखने के दिए निर्देश

खेतों में आग लगने की दुर्घटनाओं के चलते स्थानीय प्रशासन ने किसानों से सावधान रहने के लिए कहा है। एसडीएम कार्यालय से जारी आदेश में पंचायतों से पानी के टैंकर तैयार रखने के लिए कहा गया है। किसानों से भी नरवाई ना जलाने की अपील की गई है। नरवाई जलाए जाने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि हर वर्ष क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नरवाई जलाई जाती है। हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद मूंग की फसल लेने के लिए किसान खेत को साफ करने उसमें आग लगा देते हैं।

इससे कई बार आसपास के खेतों में भी आग लग जाती है, जिसमें खेतों में खड़ी फसल, लोगों के मकान-मवेशी आदि जल जाते हैं। ऐसी अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसडीएम नितिन टाले ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान भाई नरवाई ना जलाएं। अगर किसी के द्वारा नरवाई जलाए जाने का मामला प्रकाश में आता है तो संबंधित के खिलाफ धारा 188 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने पंचायतों को भी आदेश जारी किया है जिसमें पंचायत से कहा गया है कि वे अग्नि दुर्घटना के दौरान आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर तैयार रखें।

नपा कर रही तैयारी
फसल कटाई के दौरान नपा की दमकल शाखा खासी व्यस्त रहती है। नपा की तीन में से एक दमकल दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खराब है, लेकिन दो दमकल को अपडेट किया जा रहा है। इनके अलावा नपा के पास दो जुगाड़ पंप की व्यवस्था भी है, जिन्हें ट्रैक्टर ट्राॅली में जोड़कर उनके द्वारा भी आग बुझाने में सहायता ली जाती है। नपा की दमकल फसल कटाई के दौरान खासी व्यस्त रहती है। हालत यह होती है कि कई बार दो से तीन घटें में दमकल गाड़ी नपा वापस नहीं आ पाती।

किसानों ने ली नरवाई ना जलाने की शपथ

सिवनीमालवा| जनपद कार्यालय सभा कक्ष में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नरवाई जलाने से रोकने के लिए एक कार्यशाला की गई। इसमें किसानों को नरवाई न जलाने के लिए रोकने एवं नरवाई ‌जलाने‌ से होने वाले नुकसान बताया गया। नरवाई पर तथ्यात्मक प्रस्तुति होने पर वहां उपस्थित किसानों ने नरवाई न जलाने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर सचिव ग्राम सहायक कोटवार पटवारी की एक टीम गठित की गई है जिन्हें अपने अपने क्षेत्र में नरवाई जलने से रोकने किसानों को नरवाई में आग ना लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया।

एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि नरवाई में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला कृषि उपसंचालक जितेन्द्र सिंह, तहसीलदार प्रवेश जैन, एसडीओपी सौम्या अग्रवाल, पवारखेड़ा में यांत्रिकी सहायक अश्विन सिंह, अनुविभागीय कृषि अधिकारी राजीव यादव, सहायक संचालक कृषि गोविंद मीणा और उपेंद्र शुक्ला वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय पाठक, सभी ग्राम पंचायतों के सचिव सहित किसान उपस्थित थे।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज - New!

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह - New!

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends