रविवार, 7 मार्च 2021

विश्वयुद्धों से लंबी जमीन की जंग:अयोध्यापुरी, पुष्पविहार के बाद अब श्री महालक्ष्मी नगर के भूमाफियाओं को रजिस्ट्री शून्य कराने का अल्टीमेटम


  • विधायक और कलेक्टर सदस्यों के बीच पहुंचे, सदस्य बोले- पहले सीमांकन कराया जाए, 

  • ताकि जमीन पता चल सके,40 लोग पहुंचे शिविर में मात्र शुक्रवार को।

अयोध्यापुरी और पुष्पविहार में सदस्यों को प्लाॅट मिलने का रास्ता साफ होने के बाद अब जिला प्रशासन, पुलिस ने देवी अहिल्या हाउसिंग सोसायटी द्वारा काटे गए श्री महालक्ष्मी नगर को हाथ में लिया है। शनिवार को विधायक महेंद्र हार्डिया और कलेक्टर सदस्यों के बीच पहुंचे।

सदस्यों ने कलेक्टर से कहा कि सबसे पहले सीमांकन कराया जाए, ताकि संस्था की जमीन पता चल सके। सदस्यों ने बताया एक संस्था के कुछ प्लाॅट्स पर एक मैरिज गार्डन का भी कब्जा है। कलेक्टर ने तत्काल रजिस्ट्री की जांच के निर्देश दिए। संस्था की जमीन की नपती कराई जाए। कलेक्टर ने कहा जो प्लाॅट खाली पड़े हैं और जिन सदस्यों का दावा है, उन्हें आवंटित किए जाएंगे।

प्लॉट के लिए सदस्यों की भी मदद लेंगे
1 कॉलोनी में डेवलपमेंट के काम सदस्यों के साथ मिलकर कराए जाएंगे। सबसे पहले जमीन पर फैली गंदगी हटाई जाएगी।
2 कॉलोनी की जमीन के बड़े टुकड़ों की रजिस्ट्री सदस्यों की मदद से ही शून्य हो पाएगी।
3 जरूरत होने पर माफियाओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
4 यह तीनों काम होने के बाद वरीयता सूची बनाई जाएगी। इसके लिए भी सदस्यों की मदद ली जाएगी।

न्याय नगर का विवाद भी खत्म होगा
श्री महालक्ष्मी नगर के साथ न्याय नगर का बरसों का विवाद भी खत्म कराया जाएगा। श्री महालक्ष्मी नगर में कई जगह गुमटी, दुकान, झोपड़े बना दिए हैं। वहीं कचरा भी जमीन पर पटक रखा है। कलेक्टर ने निगम के अमले को सफाई कराने के लिए कहा।

प्लाॅट देने सौ के ग्रुप में बुला रहे पुष्प विहार के सदस्यों को, आधे ही आ रहे
मजदूर पंचायत गृह निर्माण संस्था की पुष्पविहार कॉलोनी में जिला प्रशासन द्वारा सदस्यों को प्लॉट अलाॅट करने के लिए सौ-सौ के समूह में बुलाया जा रहा है। हालांकि सदस्य आधी संख्या में ही पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी शिविर में मात्र 40 लोग पहुंचे। इसके पीछे कारण बताया जा रहा कि कई सदस्य शहर से बाहर हैं या अन्य कारणों से शिविर में नहीं आ रहे। पुलिस, प्रशासन द्वारा सदस्यों को सूचना पत्र जारी कर शिविर में बुलाया जा रहा है।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends