मंगलवार, 30 मार्च 2021

भाजपा नेता का वीडियो वायरल:पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह पर मुख्यमंत्री के मेरी होली, मेरे घर की अपील की धज्जियां उड़ाने का आरोप, सिंह की सफाई- नगर निगम एरिया के बाहर का वीडियो हैं


मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर सरकार कई सख्त कदम उठा रही है। संक्रमण को रोकने के लिए सोमवार को होली के त्योहार पर संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनता से मेरी होली, मेरे घर का पालन करते हुए घर पर होली मनाने की अपील की थी। इस अपील की भाजपा के ही नेता पर धज्जियां उड़ाने का आरोप लग रहा है। दरअसल पूर्व विधायक और भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह का अपने साथियों के साथ होली मनाते एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके भोपाल के आसपास स्थित फॉर्म हाउस का बताया जा रहा है। इसमें भाजपा नेता साथियों के साथ होली खेलते दिख रहे है। इसमें ना तो कोई मास्क पहने दिख रहा है और ना ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए। इस वीडियों पर प्रतिक्रिया लेने के लिए जब भाजपा नेता और पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह से बात कि तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो भोपाल से बाहर का है। नगर निगम एरिया के बाहर का है।

यह फॉर्म हाउस है, आज होली है, यह हमारी पार्टी हो रही है….

ध्रुव नारायण सिंह और उनके साथियों के तीन से चार वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इनमें से एक वीडियो में ध्रुव नारायण सिंह अपने साथियों के साथ खड़े है। वह वीडियो में कहते है कि यह फॉर्म हाउस है, आज होली है, यह हमारी पार्टी हो रही है...। दूसरे वीडियों में उनके साथी फिल्मी गानों पर पानी की बौछार के बीच नाचते हुए दिख रहे है।


from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2QH1Eum

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends