बुधवार, 31 मार्च 2021

आयुष्मान कार्ड:आईटी रिटर्न व पुराने वाहनों के कर भुगतान पर छूट का आज अंतिम मौका


माह का आखिरी दिन 31 मार्च कई जरूरी काम के लिए अंतिम दिन हैं। योजना से संबंधित व्यक्ति बुधवार को ये जरूरी काम निपटा लें। नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले, आईटी रिटर्न भरने वाले और पुराने वाहनों के बकाया कर पर छूट का लाभ लेने वाले बुधवार को कर भर दें। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। इस समय जिले में आयुष्मान कार्ड बनने का काम तेजी से चल रहा है। साढ़े नौ लाख हितग्राहियों के अनुपात में अब तक साढ़े चार लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं।

आज आयुष्मान कार्ड बनवाने का आखिरी मौका

पात्र हितग्राहियों के पास नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 31 मार्च अंतिम दिन है। जिले में 4.5 लाख के कार्ड बन चुके हैं जबकि पात्र हितग्राहियों की संख्या करीब 9.5 लाख है। ये हितग्राही आधार कार्ड और समग्र आईडी लेकर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर फ्री आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

वृत्तिकर जमा करने की आज अंतिम तिथि : जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यवसायी 31 मार्च को अनिवार्य रूप से वृत्तिकर जमा करा दें। 2020-21 के लिए का वृत्तिकर जमा कराने की बुधवार को अंतिम तारीख है। वाणिज्यिक कर अधिकारी ने व्यापारियों से कहा है कि योजना का लाभ लेकर ब्याज एवं वसूली की कार्रवाई से बचें।

आज पंजीयन करा लें : भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन का सरकार ने एक और मौका दिया है। पात्रता में आने वाले ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्होंने अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे 31 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसी प्रकार संबल योजना के पंजीकृत हितग्राही जिनका भौतिक सत्यापन नही हुआ है। वे भी बुधवार तक पंजीयन का भौतिक सत्यापन करवा लें।

प्रवेश के लिए आवेदन का अवसर

जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय विशिष्ट संस्थाओं में कक्षा 6ठी व 9वी में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च है। जिले की कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैसी विशिष्ट संस्थाओं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कक्षा 5वीं व 8वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

वाहन स्वामियों को बकाया कर के भुगतान में छूट का आज आखिरी मौका : जिन पैसेंजर और लोडिंग वाहनों का मोटर यानकर और अन्य शुल्क बकाया है। वे 31 मार्च को बकाया कर का भुगतान का छूट का लाभ ले सकते हैं। 5 साल पुराने वाहन पर 20 प्रतिशत, 10 साल पुराने वाहन 40 प्रतिशत और 15 साल पुराने वाहन पर 50 प्रतिशत छूट तथा 15 साल से अधिक पुराने पंजीकृत वाहन पर 70 प्रतिशत छूट दी जा रही है।


from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3rID9Ko

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends