बुधवार, 31 मार्च 2021

तापमान 41 डिग्री:9 साल में सबसे गर्म रही धुलेंडी, पहली बार 41 डिग्री तापमान, रात भी 8 साल में सबसे गर्म


जिले में अब गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। धुलेंडी के दिन गर्मी ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया, जो सीजन का भी सबसे गर्म दिन था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी।

2020 में धुलेंडी का दिन 8 साल में सबसे ज्यादा ठंडा रहा था, पारा 30 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया था। इसी के उलट 2021 में धुलेंडी का दिन 9 साल में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, रात का तापमान भी 21.2 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि 8 साल में सबसे गर्म थी। इससे पहले 2013 में 21.6 डिग्री पारा रहा था। इधर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा था। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तामपान में 1 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी हो गई। सुबह को आर्द्रता 55 व शाम को 23 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। गर्मी बढ़ेगी।

धुलेंडी के दिन पिछले 8 साल में इस तरह रहा पारा

2021 29 मार्च 41.0 21.2
2020 10 मार्च 29.2 16.0
2019 21 मार्च 35.0 17.2
2018 2 मार्च 35.0 17.0
2017 13 मार्च 32.0 10.6
2016 24 मार्च 40.2 19.0
2015 6 मार्च 32.2 11.6
2014 17 मार्च 34.6 19.2
2013 27 मार्च 36.2 21.6
9 साल के दौरान मार्च में 6 बार 400 से ज्यादा तापमान
20 मार्च 2013 37.2
24 मार्च 2014 36.2
26 मार्च 2015 40.8
27 मार्च 2016 41.0
29 मार्च 2017 42.5
30 मार्च 2018 40.6
30 मार्च 2019 41.5
24 मार्च 2020 38.0

  • वर्ष धुलेंडी अधि. न्यू.

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/39tFUcd

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends