- शाखा प्रभारियों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
ऐसी पाॅर्न वेबसाइट जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है, उन्हें कर्मचारी बार-बार इंटरनेट पर सर्च करते हैं और देखते भी हैं। मामला जीवाजी यूनिवर्सिटी की अकादमी शाखा, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट शाखा और इनवायरमेंट साइंस विभाग का है।
8 यूजर आईडी से एक सप्ताह में 1256 मिनट पॉर्न वेबसाइट देखने का रिकाॅर्ड मिला है। इसका औसत निकालें तो पता चलता है कि इन 8 आईडी से कर्मचारियों ने पॉर्न वेबसाइट्स पर रोज औसतन 22 मिनट गंदी फिल्में या अश्लील सामग्री देखी है। यह भी संभावना है कि एक आईडी पर कर्मचारियों का समूह ऐसी अश्लील सामग्री देखता हो। इस बारे में नेशनल नॉलेज नेटवर्क (एनकेएन) ने जेयू प्रशासन काे सूचना दी है। उक्त सभी यूजर आईडी ब्लॉक कर दी गई हैं। अब जेयू के अफसरों की चिंता बढ़ी हुई है। मामले में तत्काल इंटरनेट प्रभारी प्रो. डीसी गुप्ता को अफसरों ने अवगत कराया है।
प्रो. गुप्ता का कहना था कि नेशनल नॉलेज नेटवर्क में सिक्योरिटी फायर वॉल लगी है, जिससे यह पता चलता है कि किस आईडी से प्रतिबंधित वेबसाइट को देखा गया है। इस तरह की शुरुआत जांच में 8 कर्मचारियों की आईडी सामने आई है। संबंधित शाखा के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि इन कर्मचारियों के नाम अब तक उजागर नहीं किए हैं। जेयू के अफसर इस मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।
- नेशनल नॉलेज नेटवर्क द्वारा अकादमी शाखा के कुछ कर्मचारियों द्वारा पॉर्न वेबसाइट देखने के मामले में अवगत कराया गया है। शाखा प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।' - प्रो. डीसी गुप्ता, इंटरनेट प्रभारी, जेयू
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
एमपी में बारिश के आसार:राजधानी समेत ग्वालियर, इंदौर, सागर में आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

0 coment rios:
Hi friends