बुधवार, 3 मार्च 2021

राज्य का बजट:शहर की सड़कों और आरओबी के लिए 75 करोड़ रुपए का प्रावधान, कर्मचारी और पेंशनरों में निराशा


  • बंजली हवाई पट्‌टी को हवाई अड्‌डे के रूप में विकसित करेंगे

राज्य सरकार का बजट मंगलवार को आया। इसमें बंजली हवाई पट्टी पर पायलेट प्रशिक्षण की घोषणा की है। रतलाम में भी एयरक्राॅफ्ट, रिसाइकलिंग हो सकेगी। बजट में रतलाम में सड़क मार्गों एवं ओवरब्रिज के लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया है। विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया 10 किमी की आंतरिक मार्गों के लिए 8.50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। रविदास चौक से करमदी तक के 3 किमी लंबे मार्ग एवं जावरा रोड अंडरब्रिज से सेजावता फंटे तक 5 किमी लंबे फोरलेन मार्ग के लिए 6.80 करोड़ का प्रावधान किया है।

राज्य के बजट को सीए, कर सलाहकार और व्यापारियों ने देखा तक नहीं
राज्य सरकार के बजट से सीए, कर सलाहकार और व्यापारी दूर ही रहे। इसकी वजह बाजार और टैक्स को लेकर कोई घोषणा की उम्मीद नहीं होना है। क्योंकि बजट में राज्य सरकार ना टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा करती है और ना घटाने की। बजट में राज्य सरकार सिर्फ विभागों को राशि के आवंटन की घोषणा करती है। इसका असर बाजार पर सीधे नहीं होता। शहर के अधिकतर सीए, कर सलाहकार और व्यापारी बजट से दूर रहे। थोक किराना व्यापारी संघ के गोविंद अग्रवाल ने बताया राज्य सरकार कारोबार को लेकर बजट में कोई अहम घोषणा नहीं करती है। इससे बजट नहीं देखते हैं।

प्रदेश कर्मचारी और पेंशनर बोले-अब हमारे पास आंदोलन की राह ही बची
पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र के एलएन कैलाशिया, गणेश दत्त जोशी, श्याम जोशी, ने बताया 15 मई 2018 को पेंशनरों की पंचायत में किए वायदे के अनुसार सातवें वेतनमान के एरियर राशि के भुगतान के प्रावधान के साथ जुलाई 2019 से 5 फीसदी बकाया मंहगाई राहत राशि के एरियर के भुगतान की घोषणा की उम्मीद थी। कर्मचारी नेता दीपक सुराना ने बताया प्रदेश सरकार ने बजट में कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया है। अब आंदोलन की राह ही बची है। मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश माथुर ने बताया पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के भाव बढ़ रहे हैं। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और सैलरी नहीं। बजट से निराशा मिली है।

दो आरओबी, इंद्रपुरी बैराज और मचून-भैंसाडाबर रोड पर मलेनी में पुल बनेगा

औद्योगिक क्षेत्र रेलवे फाटक पर 32 करोड़ व मोरवनी पास आरओबी हेतु 28 करोड़ का प्रावधान किया है। धोलावड़ में पर्यटन क्षेत्र को सुविधा मिलेगी और रतलाम का विकास होगा। 3.90 करोड़ से मलेनी नदी पर मचून-भैंसाडाबर रोड पर पुल बनेगा। 2. 59 करोड़ से इंद्रपुरी बैराज बनेगा पिपलौदा ब्लॉक में 216 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। पिपलौदा उपमंडी में कव्हर्ड शेड, सीसी, कैंटीन सुविधा मिलेगी। जावरा, पिपलौदा, आलोट, सैलाना व बाजना में मिट्‌टी प्रयोगशाला बनेगी। पिपलौदा में आईटीआई कॉलेज शुरू होगा।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends