सोमवार, 1 मार्च 2021

बड़े हादसे की आशंका:नागझिरी में परकोटे का 60 फीट लंबा हिस्सा ढहा, छह मकानों का पिछला हिस्सा भी गिरा

बड़े हादसे की आशंका:नागझिरी में परकोटे का 60 फीट लंबा हिस्सा ढहा, छह मकानों का पिछला हिस्सा भी गिरा

प्रशासन-ननि को इसकी खबर नहीं, एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा

रविवार सुबह 11.15 बजे। शहर का नागझिरी क्षेत्र। छुट्‌टी के दिन लोग घरों पर बैठे आराम कर रहे थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ ऐतिहासिक परकोटे का बढ़ा हिस्सा ढह गया। परकोटे के साथ इससे लगे छह मकानों के पिछले हिस्से की दीवारें भी ढह गईं। तेज आवाज सुन लोग डर गए और परिवार सहित बाहर की ओर भागे। दहशत के कारण आधे घंटे तक लोग घर में नहीं गए। नागझिरी क्षेत्र में परकोटे का करीब 60 फीट लंबा हिस्सा रविवार सुबह ढह गया।

परकोटे की यहां चौड़ाई करीब 10 फीट और ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा है। परकोटे के साथ छह मकानों की पिछली दीवार और मकान का कुछ हिस्सा भी गिर गया। तीन शताब्दी पुराना परकोटा जर्जर होकर खतरनाक हो चुका है। इसके ढहने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। परकोटा ढहने के बाद आसपास बने मकानों के निचले हिस्से में मिट्टी नजर आ रही है। ऐसे में मकान कभी भी ढह सकते हैं। हैरत यह रही कि रविवार सुबह परकोटे का बड़ा हिस्सा ढहने के बाद भी प्रशासन और नगर निगम को शाम तक इसकी भनक नहीं लगी। अफसरों से पूछने पर उन्होंने कहा जानकारी नहीं है, हम पता करते हैं ऐसा कोई हादसा हुआ है या नहीं।

दो दिन पहले ही परकोटा सरकने लगा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया
हादसा अचानक नहीं हुआ। परकोटे का हिस्सा दो दिन पहले ही मकानों से अलग होने लगा था। परकोटे से लगकर यहां सैकड़ों मकान बने हुए हैं। अधिकांश मकानों का पिछला हिस्सा परकोटे से सटा हुआ है और यहां शौचालय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया दो दिन पहले परकोटे की दीवार मकान से अलग होती दिख रही थी। लेकिन किसी को इसके ढहने का अंदेशा नहीं था। हादसे के बाद से सभी लोग दहशत में हैं।

जानकारी नहीं है, जांच करवाएंगे

^ परकोटे की दीवार गिरने की किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। कहीं हादसा हुआ है तो इसकी जांच कराएंगे। -काशीराम बड़ोले, एसडीएम बुरहानपुर

​​​​​​​आधे घंटे गिरता रहा मलबा, दूसरे मकानों को भी खतरा
पहले बड़ा हिस्सा ढहने के बाद परकोटे का काफी हिस्सा आधे घंटे तक धीरे-धीरे गिरता रहा। इस कारण लोग इसके पास जाने से डरते रहे। हादसे के बाद अब आसपास के मकानों को भी खतरा हो गया है। चार मकानों के नीचे मिट्‌टी नजर आ रही है। इससे इनके धंसने का डर है। परकोटे से लगे नितिन भावसार, राजू भावसार, रमण भावसार, सूरज भावसार, श्याम वाकड़े और प्रभाकर भावसार के मकान को क्षति हुई है। नागझिरी के इस हिस्से में दो साल पहले भी परकोटे का बड़ा हिस्सा ढह गया था।

परकोटा है ऐतिहासिक धरोहर, रखरखाव नहीं
तीन शताब्दी पहले शहर की सुरक्षा के लिए बने परकोटे पर अतिक्रमण कर हजारों मकान बना लिए गए हैं। परकोटा पुराना होने और मरम्मत नहीं होने के कारण यह जर्जर होकर गिरने लगा है। परकोटा ऐतिहासिक धरोहर है, लेकिन इसके रखरखाव और मरम्मत की ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है।की करीब आठ किमी लंबे परकोटे के कुछ हिस्से पर ही रंगाई-पुताई कराई गई है।

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Haryana

Healthnews

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से - New!

खतरा अभी टला नहीं:7 दिन पहले रोज 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे, अब संख्या 49 पर पहुंची

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका - New!

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends