मंगलवार, 23 मार्च 2021

कार्रवाई होते ही जमा होने लगी राशि:60 लाख बकाया, केन्ट बोर्ड चौपाटी की 19 दुकानें सील


  • शाम तक कई दुकानदारों ने चुका दिया किराया

सदर चौपाटी के दुकानदारों ने केन्ट बोर्ड को पिछले 1 साल से किराया नहीं चुकाया था। कई बार नोटिस दिए गए लेकिन इससे भी जब कोई फर्क नहीं पड़ा तो बोर्ड ने सोमवार को दुकानें खुलने के पहले ही तालाबंदी की कार्रवाई कर दी। 19 दुकानों से 60 लाख से अधिक की राशि वसूलनी थी जिसके लिए सभी 19 दुकानों में ताले लगाकर सील लगा दी गई।

जानकारी मिलते ही कई दुकानदार माैके पर पहुँच गए और कुछ ने विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वे कुछ कर नहीं पाए और बाद में किराया जमा करके दुकानों के ताले खुलवाए। सदर चौपाटी में 50 के लगभग दुकानें हैं और सभी को बोर्ड कार्यालय में मासिक किराया जमा कराना होता है लेकिन दुकानदार ऐसा नहीं करते हैं। यही कारण है कि दुकानदारों पर 2 लाख तक का बकाया हो गया था।

केन्ट बोर्ड के राजस्व विभाग के तनवीर शाह ने बताया कि सीईओ सुब्रत पॉल के निर्देश पर सोमवार को सुबह बोर्ड कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ चौपाटी में कार्रवाई करते हुए 19 दुकानों में तालाबंदी की गई। कुछ दुकानदार तो मौके पर थे जबकि बाकी बाद में आए। कार्रवाई के बाद कुछ ने किराया जमा कराया जिसके बाद उनकी दुकानों के ताले खोल दिए गए।

अब केन्ट की सभी दुकानों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 31 मार्च के पहले किराए की राशि जमा करें और अप्रिय कार्रवाई से बचें। कार्रवाई के दौरान सीनियर क्लर्क आशीष वर्मा, नितिन कटारे, निर्मल कुमार, खेमराज मीणा और कुलदीप प्रजापति उपस्थित थे।
इधर, टैक्स न चुकाने वाले 20 बड़े बकायादारों की सम्पत्तियाँ कुर्क
बड़े बकायादारों के विरुद्ध नगर निगम के सभी संभागों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 20 बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उनकी सम्पत्तियों को कुर्क किया गया। इन सभी करदाताओं से 50 लाख रुपए से अधिक की राशि वसूल की जानी है, जिसके लिए बार-बार नोटिस जारी किए गए, परंतु समझाइश पर उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिस पर सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। तीन दिन के अंदर बकाया करों की राशि जमा नहीं की जाती है, तो कुर्क सम्पत्तियों को वैधानिक कार्रवाई करते हुए नीलाम करने की कार्रवाई की जाएगी।
मास्क न पहनने वाले 65 के चालान बने

स्वच्छता एवं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 नागरिकों के रिद्ध कार्रवाई कर 12 हजार रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कई वार्डों में सेनिटाइजेशन का कार्य कराया गया और मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग मशीन का धुआँ भी कराया गया।

Enter national

Entertainment

Haryana

अभिभावकों के लिए एक अच्छी खबर:निजी स्कूल को फीस बढ़ाने का कारण बताना होगा,जिला शिक्षाधिकारियों को जारी किए आदेश

कोरोना संकट:आज लॉकडाउन, सब कुछ बंद; साल का पहला संडे लॉकडाउन, लोगों को घरों में रखने 3 हजार जवान तैनात

पोषण पखवाड़ा:पोषण वॉक किया, पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई

प्रदेश का पहला मामला:पहले नसबंदी करवाई और फिर तलाक लिए बिना ही कर लिया दूसरा निकाह; दूसरे पति को पता तक नहीं चला, अब शादी शून्य

मुहिम:बैसली बांध में जमी सिल्ट हटाने के लिए सुबह उतरे गोहद के लोग, शाम को नपा ने भी जेसीबी लगाकर शुरू कराई खुदाई

लेटलतीफी:पीएम आवास की डेढ़ साल बाद भी नहीं आई दूसरी किस्त, झोपड़ी में रहने को मजबूर लोग

स्टेशन में जांच के दौरान आरपीएफ ने दबोचा:मुंबई मेल में जाने के लिए आए यात्री के पास मिले 11 लाख नकद, मचा हड़कंप

Healthnews


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends