- प्रदेश में 1348 तो भोपाल में 362 नए कोरोना केस
प्रदेश में सोमवार को 1348 तो भोपाल में 362 नए संक्रमित मिले। इसे देखते हुए कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद राज्य सरकार ने त्योहारों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके मुताबिक प्रदेश के जिन जिलों में हर दिन 20 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, वहां होली सहित सभी त्योहार सीमित मनेंगे।
सरकार ने नारा दिया- मेरी होली-मेरे घर। जुलूस, गैर, करीला मेला सहित अन्य भीड़ के आयोजन नहीं होंगे। शादी और अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में 20 लोग से ज्यादा नहीं जुटेंगे। कलेक्टरों से कहा है कि वे जनसुनवाई 30 अप्रैल तक स्थगित रखें।
वहीं, मंगलवार से एक सप्ताह तक सुबह 11 और शाम 7 बजे पूरे प्रदेश में सायरन बजेगा। सभी को दो मिनट तक रुकना होगा। इससे आम जनता को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंडवॉश, सैनिटाइजिंग के लिए जागरूक किया जाएगा। सायरन बजते ही प्रशासन, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन रोको-टोको अभियान चलाएंगे।
भोपाल में आईटीएमएस कंट्रोल रूम से 22 जगह सायरन बजाया जाएगा। थाना शाहजहांनाबाद, सीएसपी हनुमान गंज ऑफिस में सायरन लगे हैं। हालांकि रखरखाव के अभाव ये अब तक बंद थे। सोमवार को इन्हें ठीक कर लिया गया।
आज किसानों के खाते में जाएंगे 2 हजार करोड़ : मिश्रा
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चूंकि मंगलवार को हमारी सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस उपलक्ष्य में राजधानी के मिंटो हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के खाते में दो हजार करोड़ रुपए हस्तांरित करेंगे। इस दौरान इंदौर और भोपाल जैसे जिलों को छोड़कर दूसरे जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां जिले में 1 हजार, अनुभाग में 500 और ब्लाक में 250 सीमित रहेगी।
- सरकार की नई गाइडलाइन- अंतिम संस्कार, शादी जैसे आयोजनों में 20 लोग ही जुट सकेंगे
- भोपाल में 22 जगह सुबह 11 और शाम 7 बजे बजेगा सायरन, दो मिनट रुकना होगा
गाइडलाइन में ये चार बड़े बिंदु सबसे अहम
1. जिन जिलों में 20 से कम केस, वहां क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी प्रतिबंध का फैसला खुद करेगी। 2. महाराष्ट्र से वस्तुओं व सेवाओं का परिवहन जारी रहेगा, बाकी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 3. जीवन शक्ति योजना के तहत उन जगहों पर मास्क बांटा जाएगा, जहां लोगों पर जुर्माना लगा है। 4. रोको-टोको अभियान में सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, धर्मगुरुओं, मीडिया को जोड़ें।
इन 11 जिलों में लागू रहेगी गाइडलाइन
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, खरगोन, सागर, रतलाम, बैतूल, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट।
‘जादूगर’ पर भी कोरोना का असर, 200 में से 12 क्रू मेंबर पॉजिटिव, अभिनेता जावेद जाफरी निगेटिव, मुंबई भेजा
राजधानी में फिल्म जादूगर की शूटिंग चल रही है। इसके 12 क्रू मेंबर सोमवार को पॉजिटिव मिले। इनमें तीन को होटल जहांनुमा, जबकि 9 को एमपी नगर के एक होटल में आइसोलेट किया गया है। जबकि एक्टर जितेंद्र कुमार और जावेद जाफरी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें मुंबई भेज दिया गया।
फिल्म की शूटिंग भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है। बता दें कि शूटिंग जनवरी से चल रही है। इसमें 200 क्रू मेंबर व कलाकार शामिल हैं। आशंका है कि फरवरी में एक लाइट मेन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर युवती पॉजिटिव आई थी। इन्हीं से बाकी लोग संक्रमित हुए।
चैंपियन स्केटर तृतीक्षा की हिम्मत को सलाम
जब ग्वालियर खेलने गईं तब पिता वेंटिलेटर पर कोरोना से लड़ रहे थे, गोल्ड लेकर लौटी, लेकिन पिता चल बसे थे
मैं ग्वालियर में स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीतकर जब भोपाल लौटी, तब घर पर सन्नाटा था। जीत सेलिब्रेट करने के लिए पापा घर पर नहीं थे। तभी कोच ने बताया- पापा अब नहीं रहे। ये सुनते ही मन टूटने लगा, क्योंकि जब 18 मार्च को मैं रवाना हो रही थी, तब पापा एम्स में भर्ती थे। उन्हें कोरोना हुआ था और वे वेंटिलेटर पर थे।
मैं पापा के पास रहना चाहती थी, लेकिन घर वालों ने समझाया- ग्वालियर जाओ। मेरी ट्रेन छूट गई थी, इसलिए बस से अकेली निकली और 19 की सुबह ग्वालियर पहुंच गई। इसी दिन मेरा इवेंट था। मैंने एक गोल्ड जीता। उसी दिन एम्स में पिता का निधन हो गया। लेकिन, मुझे किसी ने बताया नहीं। 20 को मैंने दो गोल्ड और जीते। 21 को जब भोपाल लौटी तो पता चला पिता नहीं रहे। मैं पांच नेशनल गोल्ड मेडल और 45 स्टेट मेडल जीत चुकी हूं और जब भी जीतकर लौटती थी तो मम्मी या पापा में से कोई एक मुझे लेने आता था। इस बार कोई नहीं पहुंचा। मैं जब 4 साल की थी, तब पापा हाथ पकड़कर स्केटिंग सिखाने ले जाते थे। अब सिर्फ जिंदगी भर का अफसोस है। सोेचती हूं- काश मैं जाती नहीं तो कम से कम पिता को अंतिम विदाई दे पाती। (जैसा तृतीक्षा ने भास्कर के रामकृष्ण यदुवंशी को बताया)
Entertainment
कोरोना खौफ रिटर्न:भोपाल में हर रविवार अब टोटल लॉकडाउन, इंदौर-जबलपुर में भी लॉकडाउन
जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश
फैशन कॉम्पिटिशन:क्राफ्ट से बनी ड्रेस पहन किया रैंप वॉक, शो में 40 महिलाएं हुईं शामिल - New!
भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ


0 coment rios:
Hi friends