सोमवार, 22 मार्च 2021

कोलकाता की विज्ञान संग्रहालय परिषद से एमओयू होगा:उज्जैन में साइंस सिटी के लिए राज्य सरकार ने 5.5 करोड़ की राशि दी


  • मंत्री सकलेचा 23 से 27 मार्च तक दौरे पर, 25 को हस्ताक्षर होंगे

महानंदानगर क्षेत्र स्थित तारामंडल में साइंस सिटी बनाने के लिए राज्य सरकार ने अपने हिस्से की 5.5 करोड़ रुपए की राशि राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद कोलकाता को जारी कर दी है। अब एमओयू होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा कल कोलकाता रवाना होंगे।

तारामंडल में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (साइंस सिटी) बनाई जाना है। इस पर 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें राज्य सरकार का हिस्सा 5.5 करोड़ रुपए है। यह राशि राज्य शासन ने विज्ञान संग्रहालय परिषद को जमा कर दी है। शेष राशि केंद्र सरकार खर्च करेगी। साइंस सिटी के संबंध में अन्य फैसलों के लिए मंत्री सकलेचा 23 को कोलकाता जाएंगे। वे 27 तक रहेंगे। 25 को परिषद और राज्य सरकार के बीच एमओयू होगा। इसके बाद परिषद साइंस सिटी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगी। टेंडर होने के बाद तारामंडल में काम शुरू हो जाएगा। परिषद साइंस सिटी बनाने के बाद संचालन के लिए मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को सौंप देगी।

साइंस गैलरी व इन्कयूबेशन सेंटर
तारामंडल में साइंस सिटी के तहत गैलरी व इन्कयूबेशन सेंटर आदि का निर्माण किया जाएगा। यहां आकर शोधार्थी, विद्यार्थी काम कर सकेंगे। आम लोग भी यहां आकर विज्ञान से संबंधित विभिन्न जानकारी ले सकेंगे। यह पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।
स्मार्ट सिटी 8.5 करोड़ रुपए से विकास करेगी
उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी भी तारामंडल में 8.5 करोड़ रुपए से विकास कार्य कराएगी। स्मार्ट सिटी कंपनी से भी यह राशि मंजूर हुई है। यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित होंगी।

Enter national

Entertainment

कोरोना खौफ रिटर्न:भोपाल में हर रविवार अब टोटल लॉकडाउन, इंदौर-जबलपुर में भी लॉकडाउन

गुंजारा के दशरथ मांझी:पहाड़ काटकर बनाया रास्ता, महू की दूरी 30 किमी से 15 ही रह गई

जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय:अचेलश्वर, गुप्तेश्वर और कोटेश्वर मंदिर के बाहर शिवभक्तों की लंबी लाइन, एक घंटे की मशक्कत के बाद हो रहे दर्शन

बिना प्रमाण पत्र के शिविर से लौटे दिव्यांग:शिविर में मानसिक विक्षिप्तों को डॉक्टरों ने धुतकारा, परिजन से अभद्रता की

भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ - New!

Haryana


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends