शुक्रवार, 26 मार्च 2021

स्वच्छ सर्वे 2021:सर्वे हुआ कि नहीं, जांचने एक के पीछे घूम रही दूसरी टीम, कई जगह 2 बार सर्वे


  • तीसरे दिन 300 लोगों से लिया सफाई व्यवस्था पर फीडबैक

स्वच्छ सर्वे-2021 की रैंकिंग तय करने के लिए भोपाल आई डायरेक्ट ऑब्जरवेशन टीम के काम करने का तरीका इस बार बिल्कुल ही बदला हुआ है। टीम के सदस्य कई भागों में बंटे हैं। एक टीम सर्वे करती है, थोड़ी देर बाद दूसरी टीम जाकर उसे क्रॉसचैक भी करती है। आप लोगों से फीडबैक लेने के लिए एक अलग ही दल काम कर रहा है।

सर्वे के तीसरे दिन इंद्रपुरी, सोनागिरी, मिनाल रेसीडेंसी और अयोध्या बायपास सहित आसपास के इलाकों में कम से कम 300 लोगों से शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। निगम के स्वास्थ्य अमले को जब इस क्षेत्र में सर्वे टीम के सक्रिय होने की जानकारी मिली तो कुछ लोग तुरंत ही वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक सर्वे टीम यहां से गायब हो चुकी थी। निगम सूत्रों के अनुसार आदमपुर छावनी और भानपुर खंती का सर्वे अभी बाकी है। इन दोनों स्थानों को देखे बिना रैंकिंग तय नहीं की जा सकती। अभी टीम ने एक या दो ही ट्रांसफर स्टेशन देखे हैं। नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने कहा कि सर्वे हमारी अपेक्षा के अनुरूप ही चल रहा है। कहीं से भी निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिली है।

स्वच्छ सर्वे के लिए पूरे शहर में सजावट, बंद फव्वारे भी चालू

स्वच्छ सर्वे के लिए पूरे शहर में सजावट की गई है। सभी प्रमुख रास्तों पर स्वच्छता व कोरोना से संबंधित संदेश देती पेंटिंग करने के साथ स्लोगन भी लिखे गए हैं। हबीबगंज आरओबी (सावरकर सेतु) पर भी आकर्षक पेंटिंग की गई है। शहर के चौराहों पर बंद पड़े फव्वारे भी चालू कर गए हैं। लिंक रोड-1 पर शिवाजी प्रतिमा पर लगा फव्वारा लंबे समय बाद चालू नजर आया।

  • 03 दिन से टीम कर रही है शहर का ऑब्जरवेशन
  • 100 से ज्यादा स्पॉट को देख चुकी है टीम
  • 6000 में से 1500 अंक डायरेक्ट ऑब्जरवेशन के

तू डाल-डाल, मैं पात-पात का यह खेल तीन दिन से जारी है
स्वच्छ सर्वे में तू डाल-डाल, मैं पात-पात का यह खेल 3 दिन से जारी है। सर्वे के लिए आए लोग नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क नहीं कर रहे हैं। सच तो यह है कि सफाई अमले को यह भी नहीं पता है कि सर्वे के लिए कितने लोग आए हुए हैं। नगर निगम ने हर जोन में अपने लोग तैनात कर रखे हैं, लेकिन होता यह है कि जब तक निगम अमले को पता लगता है कि सर्वे कहां चल रहा है तब तक टीम वहां से रवाना हो चुकी होती है।

फॉलो टीम देख रही सर्वे ठीक हो रहा है या नहीं
एक टीम के जाने के थोड़ी देर बाद ही दूसरी टीम उसी स्थान का दोबारा फोटो आदि खींचने का सिलसिला शुरू कर देती है। पिछले सर्वे में कुछ शहरों ने टीम द्वारा पक्षपात करने का आरोप लगाया था, इसके बाद यह व्यवस्था की। इसका एक अर्थ यह भी लगाया जा रहा है कि यदि एक टीम ने किसी जगह पर गंदगी के फोटो छोड़ दिए हो तो दूसरी टीम उसे ले रही है।

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment

Haryana


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends