- खरीदी केंद्राें पर तौल, हम्माल, बारदाने पहुंचे, किसानों के लिए पानी की भी व्यवस्था रहेगी
समर्थन मूल्य पर रबी सीजन की चना फसल की खरीदी शनिवार से होगी। इसके लिए जिले में 16 चना खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर उपज के तौल, हम्माल, बारदाने की व्यवस्थाएं कर ली हैं। इसके लिए विभाग ने एक दिन में केंद्र पर होने वाली खरीदी, मौसम में बदलाव पर उपज को सुरक्षित रखने के इंतजाम, तौलकांटे की स्थिति, अतिरिक्त तुलाई करने पर हम्मालों पर व्यवस्था, बारदानों की संख्या, शुद्ध पानी, छांव आदि की जानकारी का जायजा लिया है। मैपिंग का काम पूरा कर लिया है। एक केंद्र से 10-10 किसानाें काे मैसेज भेजा जाएगा।
कई जगह फसल कटनी बाकी
कृषि विभाग के अनुसार इस साल चने का रकबा बढ़ा है। चना का रकबा 40 हजार हेक्टेयर के लगभग है। किसानों की चना फसल खेतों से घर-खलिहानों तक पहुंच चुकी है। कई किसानों की फसल फिलहाल खेतों में खड़ी है। यह समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। मौसम की बेरुखी को देखते हुए इन्होंने भी फसल कटाई शुरू करवाई है। काजलखेड़ी के तरुण मीणा ने कहा समर्थन मूल्य पर खरीदी का इंतजार कर रहे थे। बारिश की आशंका के चलते कटाई शुरू करवाई है।
मूंग के लिए 30 मार्च से छोड़ा जाएगा पानी
हाेशंगाबाद, सिवनीमालवा के लिए बांयी नहर से मूंग के लिए 30 मार्च से और 1 अप्रैल से दांयी नहर से साेहागपुर, बाबई के किसानाें के लिए पानी छाेड़ा जाएगा। बुधवार को संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। किसानों ने भी मू्ंग की तैयारी शुरू कर दी है।
16 केंद्र बनाए गए हैं
16 केंद्रों पर शनिवार से चना खरीदी शुरू होगी। 2 दिन पहले खरीदी केंद्रों से मैसेज जारी किए हैं। मैसेज मिलने के बाद किसान उपज लेकर पहुंचेंगे। खरीदी को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 16 केंद्रां पर खरीदी होगी। बारदाने, हम्माल पहुंच गए हैं।
-प्रदीप गहरवार, डीएमओ विपणन संघ
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
Entertainment
जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश
फैशन कॉम्पिटिशन:क्राफ्ट से बनी ड्रेस पहन किया रैंप वॉक, शो में 40 महिलाएं हुईं शामिल
भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ
हवाई ट्रैफिक में कमी:यात्री घटने लगे तो मुंबई की फ्लाइट होने ल गी कैंसिल, ट्रेनों में वेटिंग कम

0 coment rios:
Hi friends